फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Western disturbance active in Haryana: Light clouds prevail, and temperatures have also risen

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: हल्के बादल छाए, तापमान में भी बढ़ोतरी; 14 दिसंबर से गिरेगा पारा

Sat, 13 Dec 2025 09:41 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Dec 2025 09:41 AM IST
सार

डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट भी आई, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Western disturbance active in Haryana: Light clouds prevail, and temperatures have also risen
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्के बादल छाए रहे। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार रात तक यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा, जिसके बाद फिर से तापमान में गिरावट आएगी। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि बार बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से ठंड के तेवर ढीले पड़ गए हैं।

विज्ञापन


बारिश न होने और वातावरण में नमी न होने से धुंध व कोहरा भी देखने को नहीं मिल रहा। पिछले एक महीने से लगातार एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं, जिनसे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और बारिश हो रही है, जबकि मैदानी राज्यों में इनके असर से सिर्फ तापमान में उतार-चढ़ाव और हल्की बादल वाही ही देखने को मिल रही है। जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते हैं तो हवाओं की दिशा में बदलाव से तापमान में बढ़ोतरी होती है और जब ये इलाके से आगे निकल जाते हैं तो तापमान में गिरावट आती है। बार-बार तापमान के बढ़ने से ठंड का असर भी कम हो जाता है।
विज्ञापन


14 दिसंबर से गिरेगा तापमान
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। इससे दिन के तापमान में मामूली गिरावट भी आई, जबकि रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। यह विक्षोभ 13 दिसंबर की रात तक आगे निकल जाएगा, जिसके बाद हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि 16 दिसंबर को एक और विक्षोभ सक्रिय होगा लेकिन यह भी कमजोर श्रेणी का ही होगा। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 20 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहेगा और बारिश की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed