फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   western disturbance active

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, पंजाब से सटे आठ जिलों में आज बूंदाबांदी की संभावना

Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 04 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
western disturbance active
हिसार। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मंगलवार को पंजाब से सटे आठ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और तापमान में उतार-चढ़ाव आएगा।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश व बर्फबारी और मैदानी राज्यों में हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में सिर्फ पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद, सिरसा व फतेहाबाद में बूंदाबांदी की गतिविधियों की संभावना है। चार मार्च को यह विक्षोभ आगे निकल जाएगा। इसके साथ ही उत्तरी पश्चिमी हवाएं और दिन में तेज गति से धरातलीय हवाएं चलने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन

दिन का तापमान पांच डिग्री तक बढ़ा
सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने के कारण दिन के तापमान में 5 डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान महेंद्रगढ़ में 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। वहीं रात के तापमान में 5 डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। हिसार में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed