फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Wedding reception of Adampur MLA Bhavya Bishnoi and Pari Bishnoi

Haryana: भव्य और परी बिश्नोई को आशीर्वाद पहुंचेंगे लोग, मेहमानों का देसी घी की जलेबी से होगा स्वागत

Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Dec 2023 12:12 AM IST
सार

आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को आशीर्वाद देने के लिए हिसार की जनता मंगलवार को आदमपुर पहुंचेंगी। खास मेहमानों का कढ़ी चूरमा, हलवा खिलाकर स्वागत करेंगे। किले के आकार में शाही शादी का टेंट बनाया गया है। 

विज्ञापन
Wedding reception of Adampur MLA Bhavya Bishnoi and Pari Bishnoi
भव्य बिश्नोई और परी बिश्नोई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के हिसार जिले में आदमपुर से भाजपा विधायक भव्य बिश्नोई के रिसेप्शन के लिए शाही दावत की तैयारी की गई है। किले के आकार में टेंट लगाया गया है। मंगलवार सुबह दस बजे से रात दस बजे तक शाही दावत चलेगा। 60 हलवाई पिछले दस दिनों से मिठाइयां तैयार करने में जुटे थे। सोमवार को 400 से अधिक कारीगर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, सीएम मनोहरलाल, राज्यपाल बंडारु दत्तात्रेय सहित अन्य वीवीआईपी लोगों का आदमपुर की मशहूर देसी घी की जलेबी से स्वागत किया जाएगा। मेहमानों को कढ़ी, चूरमा, हलवा व बालूशाही भी खिलाई जाएगी।
विज्ञापन


आदमपुर विधायक भव्य बिश्नोई व परी बिश्नोई को आशीर्वाद देने के लिए हिसार की जनता मंगलवार को आदमपुर पहुंचेंगी। कुलदीप बिश्नोई ने सोमवार शाम करीब 4 बजे पहुंचकर स्वयं कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि बाहर से आने वाले किसी भी मेहमान को किसी प्रकार की कोई तकलीफ न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Wedding reception of Adampur MLA Bhavya Bishnoi and Pari Bishnoi
भव्य बिश्नोई की शादी के लिए आयोजन स्थल पर जायजा लेने पहुंचे कुलदीप बिश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस को सड़कों के साथ-साथ घरों की छत पर भी तैनात किया गया है। वीवीआईपी दौरे को लेकर अनाज मंडी को पूरी तरह से सुरक्षित किया गया है। आदमपुर में 12 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिसकर्मी तैनात रहेगें। इसके अलावा जगह-जगह क्रेन भी रहेंगी। जाम की स्थिति में क्रेन के जरिये वाहनों को निकाला जाएगा।

हलवे की कढ़ाई चढ़ेगी रात को...
सोमवार देर रात को आदमपुर में भारी संख्या में पहुंचने वाले मेहमानों के लिए हलवे की कढ़ाई चढ़ाई जाएंगी। गर्मागर्म हलवा, गर्म जलेबी खिलाकर मेहमानों का स्वागत किया जाएगा।

रात को सब्जियाें को उबाल कर कच्चा तैयार किया जाएगा। सब्जियों को तड़का सुबह 6 बजे से देना शुरू किया जाएगा। कढ़ी के लिए सैकड़ों ड्रम लस्सी का इंतजाम किया गया है। मिठाइयां स्टालों पर सुबह 5 बजे ही लगनी आरंभ हो जाएगी। सुबह 10 बजे खाना आरंभ कर दिया जाएगा।

आदमपुर से लेकर हिसार तक होटल बुक..
बाहर से आने वाले मेहमानों के लिए आदमपुर की सभी धर्मशालाओं और मेरिज पैलेस को भी बुक किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसके लिए काफी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। सर्दी को देखते हुए धर्मशालाओं में गर्म पानी की भी व्यवस्था भी की गई है। जिन लोगों के पास कार्ड नहीं पहुंचा उनके पास देर रात तक कार्ड पहुंचाने का काम जारी रहा। कुलदीप बिश्नोई ने सोशल मीडिया के जरिये भी अपील की है कि उन्होंने हर घर तक कार्ड पहुंचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन यदि फिर भी किसी के पास कार्ड नहीं पहुंचा तो वे इसे अन्यथा न लेते हुए कार्यक्रम में अवश्य पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed