फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather will change on tonight, yesterday possibility of rain

आज रात बदलेगा मौसम, कल से बारिश के आसार

Sun, 21 Mar 2021 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
weather will change on tonight, yesterday possibility of rain
प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर दो दिनों से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बीच एचएयू के कृषि मौसम विभाग ने रविवार रात मौसम में बदलाव और सोमवार से बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण राजस्थान के पास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण रविवार की रात को प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर मौसम बदलेगा। इसके बाद सोमवार यानी 22 मार्च से 24 मार्च तक प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बीचबीच में हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है।
विज्ञापन

33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हिसार का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सबसे अधिक नारनौल का 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हिसार और भिवानी का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि रोहतक का दिन का तापमान सबसे कम 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान की बात करें तो नारनौल का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 14.1 डिग्री सेल्सियस और भिवानी का सबसे अधिक 17.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 31.9 17.1
भिवानी 33.8 17.3
हिसार 33.0 15.6
करनाल 31.0 14.2
नारनौल 34.2 14.1
रोहतक 30.3 16.6
सिरसा 32.0 16.4
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed