{"_id":"69fc13b2b2402992e3045028","slug":"weather-set-to-change-again-in-haryana-due-to-a-new-western-disturbance-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलाव के आसार, 10 मई तक मौसम शुष्क; तापमान में आएगा उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Weather: नए पश्चिमी विक्षोभ से फिर बदलाव के आसार, 10 मई तक मौसम शुष्क; तापमान में आएगा उछाल
Thu, 07 May 2026 09:53 AM IST
Naveen
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Thu, 07 May 2026 09:53 AM IST
सार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। 10 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले चार दिनों तक हुई बारिश के बाद अब वीरवार से मौसम साफ होने के आसार हैं। बारिश के कारण प्रदेश में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है लेकिन अब इसमें धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
पिछले 24 घंटे में नूंह, पलवल, पानीपत और सोनीपत में हल्की बारिश दर्ज की गई जिससे तापमान में गिरावट बनी रही। पूरे प्रदेश में दिन का तापमान 32 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया जो सामान्य से 3 से 8 डिग्री कम है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार 7, 8, 9 और 10 मई तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा। वहीं 10 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है। प्रदेश में रविवार से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला बुधवार को थम गया। चार दिनों में 17 जिलों में बारिश दर्ज की गई। अब मौसम शुष्क रहने से तापमान में धीरे-धीरे उछाल आएगा।
विज्ञापन
बुधवार को दिन और रात का तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। इस समय जहां तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। वहीं यह 32 से 38 डिग्री के बीच रहा। सिरसा में सबसे अधिक 38.2 डिग्री, रोहतक में 37.5, गुरुग्राम में 36.7, हिसार में 35.9 और सोनीपत में 35.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
रात के तापमान में भी गिरावट रही। रोहतक में 15.6 डिग्री, जो सामान्य से 8.2 डिग्री कम रहा। महेंद्रगढ़ में 20 डिग्री (4 डिग्री कम), करनाल में 17.4 डिग्री (4.8 डिग्री कम) और हिसार में 19.5 डिग्री (4.9 डिग्री कम) तापमान दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ और शुष्क रहेगा। 10 मई को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।