फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather Report Fog alert in Haryana

हरियाणा में कोहरे का अलर्ट: नारनौल और हिसार रहे सबसे ठंडे, आगे कैसा रहेगा मौसम

Thu, 18 Dec 2025 10:32 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 18 Dec 2025 10:32 PM IST
सार

मौसम विभाग ने हरियाणा में विभिन्न जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आगामी चार दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather Report Fog alert in Haryana
सोनीपत में रोहतक रोड पर सुबह छाया कोहरा - फोटो : संवाद

विस्तार

कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अब शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार अब 3-4 दिन बादल छाएंगे। साथ ही कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। हिसार व नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं, सोनीपत में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री रहा, जो राज्य में सबसे कम रहा।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आने से हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी। विक्षोभ के असर से दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी में बढ़ोतरी हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिमी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी व महेंद्रगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, रेवाड़ी, फरीदाबाद, पलवल व नूंह जिलों के लिए आरेंज अलर्ट जारी किया है। जिन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा, वहां रात के तापमान में हल्की बढ़त और दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। वहीं जिन क्षेत्रों में कोहरा नहीं छाएगा, वहां रात के तापमान में गिरावट व दिन के तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिलेगी। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से दोबारा से तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन


सुबह के समय छाया रहा कोहरा

वीरवार सुबह प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाया रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ भी हो गया और धूप निकल आई। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल भी छाए रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed