{"_id":"60ec96358ebc3ecca53d4c64","slug":"weather-rain-wind-heat-hisar-news-rtk617382593","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर उमस के बाद शाम को हवाओं के साथ बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर उमस के बाद शाम को हवाओं के साथ बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मानसूनी हवाओं के कारण सोमवार को देर शाम को प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। हिसार में दिनभर लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे, लेकिन शाम को हवाओं के साथ हल्की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इससे पहले प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम परिवर्तनशील बना रहा और हिसार को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। हिसार का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, करनाल और अंबाला में यह 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो रविवार की रात को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया था और सिरसा का रात्रि तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी हवाएं उत्तर प्रदेश की तरफ से हरियाणा एनसीआर के जिलों और दक्षिणी हरियाणा में तेज हवाओं साथ प्रवेश कर रही हैं, जिसके प्रभाव से सोमवार को प्रदेश के दक्षिणी-पश्चिमी जिलों सहित विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी हुई। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ रही है। इससे प्रदेश के सभी जिलों में 15 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना है।
प्रदेश के विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 34.2 27.8
भिवानी - 37.4 28.8
हिसार - 38.2 28.1
करनाल - 34.2 26.8
नारनौल - 36.8 27.7
रोहतक - 36.5 27.8
गुरुग्राम - 36.9 26.8
सिरसा - 36.6 29.2