फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather news hisar, Hisar

नोटबंदी के अंतिम दिन कंपकंपाए लोग, पारा @ 13.4 डिग्री

Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sat, 31 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
weather news hisar, Hisar
money
नोटबंदी के अंतिम दिन ठंड से लोग बेहाल रहे। सुबह से लेकर शाम तक लोग कंपकंपाते रहे। सर्द हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। लेकिन पैसे के लिए लोग बैंकों व एटीएम मशीनों के बाहर कतार लगाए रहे। वीरवार की बजाए शुक्रवार को अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक ही दिन मेें तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक गिर गया। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री रहा। वीरवार को यह 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह से शाम तक लोग सर्दी से बेहाल रहे। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा। जबकि वीरवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह तो कोहरे का आलम ये था कि सड़कें गीली हो गईं थीं। ओस बूंदों के रूप में बरसती रही। इसके बाद कोहरा कुछ हल्का हुआ। लेकिन लोग पूरे दिन सूर्यदेव दर्शन को तरसते रहे। वाहन चालकों को कोहरे के कारण सबसे अधिक परेशानी हुई। वहीं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को छाया कोहरा फसलों के लिए बेहद कारगर साबित होगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 3 जनवरी तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा और सुबह-शाम मध्यम से गहरा कोहरा छाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed