फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   weather news hisar, farmer death, Hisar

तापमान 1 डिग्री सेल्सियस, जानलेवा हुई सर्दी, किसान की मौत

Thu, 12 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Thu, 12 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
weather news hisar, farmer death, Hisar
ठंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बर्फीली हवाएं अब जानलेवा हो गईं हैं। बुुधवार को सर्दी के कारण बरवाला में किसान की मौत हो गई। बुधवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद जिले में कई स्थानों पर पाला गिरा। एस्ट्रोटर्फ के मैदान पर बर्फ का जमाव दिखा।

विज्ञापन

मंगलवार को दिन का न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बुधवार को न्यूनतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज करते हुए न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। मौसम विभाग के अनुसार जनवरी के दूसरे सप्ताह में न्यूनतम तापमान 5 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच होना चाहिए। बुधवार को सुबह से ही बर्फीली हवाएं चल रहीं थीं। धूप भी सर्द हवाओं से राहत नहीं दिला सकी। पिछले पांच दिन से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। न्यूनतम तापमान लगातार कम हो रहा है। हवाओं के कारण पारा लगातार लुुढ़क रहा है।
विज्ञापन


दिसंबर से सर्द जनवरी
इस बार दिसंबर के साल में अधिक ठंडा साबित हुआ। दिसंबर के माह में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज नहीं किया गया। जनवरी के दूसरे सप्ताह में तापमान 2.5 के बाद 1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। अगले दो दिन सर्दी का असर बनेगा, जिसमें तापमान 1 से 3 डिग्री तक रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड के कारण पहली मौत
ठंड के कारण जिले में पहली मौत हुई। बरवाला के गांव कुंभाखेड़ा निवासी 50 वर्षीय कर्मा खेत में पानी देने गए थे। सर्दी के कारण किसान की मौत हो गई। करीब दस दिन पहले बरवाला एरिया में ही एक किसान की पानी की नाले में गिरने से मौत हुई थी।

पहाड़ी एरिया में बर्फबारी के बाद नार्थ वेस्ट की हवाओं के कारण सर्दी का असर बढ़ा है। कुछ जगह पाला गिरने की खबर मिली है। अगर दो तीन दिन लगातार पाला गिरा तो सरसों व सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचेगा।

- डॉ. राज सिंह, एचओडी, मौसम विभाग, एचएयू, हिसार

13 के बाद डब्ल्यूडी दिलाएगा राहत
मौसम विभाग के अनुसार वीरवार व शुक्रवार को सर्दी का असर रहेगा। 13 के बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण आसमान में बादलों का प्रभाव होगा, जिसके चलते तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। नार्थ वेस्ट की हवाएं बंद होने के बाद कुछ राहत मिलेगी।

जनवरी के ठंडे दिन
साल    तारीख    पारा
2017      11     1.0
2016    22    1.5
2015    29    0.8
2014    2    0.3
2013    6    -1.5

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed