{"_id":"6589ba7be813ea8b5f02b853","slug":"weather-haryana-life-affected-due-to-fog-orange-and-yellow-alert-issued-for-next-5-days-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Haryana: कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित, अगले 5 दिनों तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Haryana: कोहरे से आम जनजीवन प्रभावित, अगले 5 दिनों तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी
Mon, 25 Dec 2023 10:53 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:53 PM IST
सार
प्रदेश के कई इलाकों में दोपहर तक कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 10 से 20 मीटर तक पहुंच गई। महेंद्रगढ़ में प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
जींद में कोहरा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा प्रदेश के कई जिलों में सोमवार सुबह छाये कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित रहा। हालात यह रहे कि कई जगहों पर दोपहर तक भी कोहरा छाया रहा और दृश्यता घटकर 10 से 20 मीटर तक पहुंच गई। कोहरा देख जहां किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे तो वहीं आमजन खास वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, भारतीय मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर प्रदेश में अगले 5 दिनों तक ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस महेंद्रगढ़ में रहा। हिसार में 7.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में दिसंबर में बार-बार कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की गतिविधियां नदारद रहीं। हवाओं की दिशाओं में बार-बार बदलाव से तापमान में आए उतार चढ़ाव ने ठंड के तेवरों को नरम कर दिया है। फिलहाल मैदानी इलाकों में सुबह के वक्त सूखी ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन
दिन में सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं, जिस कारण आमजन को कड़ाके की ठंड से राहत मिल रही है। हालांकि सुबह-शाम कोहरा व धुंध देखने को मिल रही है, जिस वजह से इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
सोमवार को प्रदेश में रात का तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस और दिन का तापमान 20.0 से 24.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक 27 और 31 दिसंबर को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से सम्पूर्ण इलाके में एक बार फिर से मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।