{"_id":"66078b4cef0cd0647b0dfe86","slug":"weather-changed-in-haryana-due-to-effect-of-western-disturbance-clouds-covered-many-districts-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम बदला: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में छाए बादल, आज बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम बदला: पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में छाए बादल, आज बारिश के आसार
Sat, 30 Mar 2024 09:17 AM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sat, 30 Mar 2024 09:17 AM IST
सार
पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इस विक्षोभ के कारण 31 मार्च को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। जिसके कारण हरियाणा में बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
हरियाणा का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदला है। पश्चिमी विक्षोभ के असर कई जिलों में बादल छा गए हैं। हालांकि इस दौरान बारिश नहीं हुई। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार को यानि आज बारिश के आसार हैं। शुक्रवार सुबह से शहर में मौसम साफ रहा। इस दौरान तेज धूप निकलने से दिन में गर्मी का अहसास भी हुआ।
विज्ञापन
हालांकि दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से हल्के बादल छाने शुरू हो गए। शाम होने पर आसमान में घने बादल छा गए। शहर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री नीचे रहा।
विज्ञापन
आगे ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इसे अरब सागर से भी थोड़ी नमी मिल रही है। इसके असर से शुक्रवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां दर्ज की गईं। संभावना है कि शनिवार को इसका असर उत्तरी व पश्चिमी जिलों पर रहेगा। इस विक्षोभ के कारण 31 मार्च को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद 2 अप्रैल को एक और कमजोर श्रेणी का विक्षोभ सक्रिय होगा जिससे प्रदेश भर में बादलवाही और कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
पानीपत में आसमान में सुबह से हल्के से मध्य बादल छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया है। हवा की गति 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है।
सोनीपत में सुबह से ही धूप निकलने के साथ ही न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री व अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह 8 बजे एक्यूआई 107 दर्ज किया गया। दो दिन तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने का अनुमान है।
झज्जर में सुबह से बादलवाही छाई हुई हैं। तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।
कुरुक्षेत्र में शुक्रवार देर शाम से ही मौसम में बदलाव बना हुआ। रात भर तेज हवाएं चली तो सुबह होने के बाद भी 21 किलोमीटर प्रति घंटा रफ्तार से हवा चल रही है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और अधिकतम तापमान 32 न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।