{"_id":"63fda68e58756b5af605b3b4","slug":"weather-changed-in-haryana-cloudy-since-morning-possibility-of-rain-for-next-three-days-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: सुबह से छाए बादल, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला: सुबह से छाए बादल, अगले तीन दिन तक बारिश की संभावना
Tue, 28 Feb 2023 12:30 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 28 Feb 2023 12:30 PM IST
सार
हरियाणा में मौसम ने पिछले कई दिनों बाद करवट ली है। सुबह से ही आसमान पर बादलवाई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही छिटपुट बूंदाबांदी भी कुछ स्थानों पर हुई। इससे दिन के तापमान में हल्का परिवर्तन आया है। वहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास भी हो रहा है।
विज्ञापन
धूल भरी आंधी से डाबडा चौक पुल से गुजरते वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा में रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार सुबह से देखने को मिला। सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। साथ ही धूल भरी आंधी भी चल रही है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। हालांकि गिरावट के बावजूद यह सामान्य से 2.1 डिग्री ज्यादा है।
विज्ञापन
गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि आज से तीन दिन तक प्रदेश के पंजाब के साथ लगते जिलों में तेज हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना रहेगी। कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में सीमित जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी होगी। मंगलवार को फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। वहीं हिसार में न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
इधर... अंबाला में बिगड़ा मौसम, छिटपुट बूंदाबांदी हुई
अंबाला में मौसम ने पिछले कई दिनों बाद करवट ली है। सुबह से ही आसमान पर बादलवाई दिखाई दे रही है। इसके साथ ही छिटपुट बूंदाबांदी भी कुछ स्थानों पर हुई। इससे दिन के तापमान में हल्का परिवर्तन आया है। वहीं ठंडी हवा चलने से लोगों को हल्की सर्दी का अहसास भी हो रहा है। गौरतलब है कि अभी तक दिन के तापमान में काफी बढ़ोत्तरी दर्ज की जार ही थी। अंबाला में रात्रि तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ मदन खिचड़ के अनुसार
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डाॅ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में मौसम आमतौर पर 3 मार्च तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
जिससे राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में आंशिक बादलवाई रहने तथा उत्तरी व उत्तर पश्चिमी जिलों में 1 व 2 मार्च को हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की दिशा में भी बदलाव उत्तर पश्चिम से पुरवाई होने की भी संभावना है जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में हल्की गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है।