Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Weather changed again in Haryana, Dense fog prevail today, 13 mm rain recorded in Hisar; Orange alert

हरियाणा में फिर बदला मौसम: आज छाएगा घना कोहरा, हिसार में 13 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई; दो दिन का ऑरेंज अलर्ट

Sun, 12 Jan 2025 10:27 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 12 Jan 2025 10:27 AM IST
सार

हिसार में 13 एमएम, नारनौल में 14 एमएम, रोहतक में एक एमएम, भिवानी में दो एमएम, सिरसा में 11 एमएम, जींद में 2.5 एमएम और सोनीपत में एक एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई।

विज्ञापन
Weather changed again in Haryana, Dense fog prevail today, 13 mm rain recorded in Hisar; Orange alert
हरियाणा का मौसम - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में मौसम एक बार फिर से बदल गया है। हरियाणा के कई शहरों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इससे दिन के तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की गई। बारिश की वजह से राज्य में दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले दो दिन घने कोहरे की चेतावनी जारी कर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा में अभी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। 17 जनवरी के बाद राहत की उम्मीद है।

विज्ञापन


हरियाणा में शनिवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया था। मौसम विभाग के मुताबिक हिसार में 13 एमएम, नारनौल में 14 एमएम, रोहतक में एक एमएम, भिवानी में दो एमएम, सिरसा में 11 एमएम, जींद में 2.5 एमएम और सोनीपत में एक एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बारिश के बाद मौसम तो साफ हो गया, मगर तेज हवाओं की वजह से लोगों ने कपकंपी महसूस की।
विज्ञापन


सोनीपत, पानीपत, अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा दर्ज किया गया। इन इलाकों में दृश्यता शून्य से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई। रविवार को भी कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना दर्ज की गई। राज्य में सबसे ठंडा हिसार दर्ज किया गया। हिसार में अधिकतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान सोनीपत का 5.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

जींद में सुबह धुंध से मिली राहगीरों को राहत

रविवार की सुबह जींद के निवासियों को धुंध से राहत मिली, लेकिन आसमान में बादलों की उपस्थिति से बारिश की संभावना बनी हुई है। शनिवार को हुई हल्की बारिश के बाद से मौसम में ठंडक बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक-दो दिनों में बादलों की सक्रियता के कारण धुंध से राहत मिलने की संभावना है। हालांकि, रात के समय धुंध और ठंड का असर ज्यादा रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव होगा और 12 जनवरी को हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि वर्तमान में मौसम परिवर्तनशील और शुष्क बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से अगले कुछ दिनों में मौसम करवट ले सकता है। दिन के तापमान में वृद्धि की संभावना है, जबकि रात के तापमान में गिरावट होगी। ठंड के साथ-साथ धुंध और कोहरा भी बना रहेगा। फिलहाल, ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।

कुरुक्षेत्र में बूंदाबांदी और शीतलहर का असर जारी

कुरुक्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी सुबह से ही रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे क्षेत्र में ठंड और बढ़ गई है। शीतलहर के कारण लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने दिनभर ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

भिवानी में छाए बादल, ठंडी हवा लगातार जारी

भिवानी में रविवार सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। बादलों की वजह से अंधेरा छाया हुआ है। इसी के साथ तेज हवा लगातार जारी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.0 और न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम को देखते हुए किसी भी समय बारिश हो सकती है। धूप निकलने की संभावना फिलहाल नहीं है।

बारिश व बदलवाई से बढ़ा तापमान

महेंद्रगढ़ क्षेत्र में हुई बदलवाई व बूंदाबांदी से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई है। रविवार सुबह दिन की शुरुआत बदलवई के साथ हुई। अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान में 4.3 व अधिकतम में एक डिग्री की वृद्धि हुई है। 

शनिवार देर शाम तक हुई 8 एमएम बारिश सरसों व गेहूं की फसलों के लिए वरदान साबित होगी। सुबह के समय हल्की धुंध रही लेकिन बदलवाई के चलते इसका प्रभाव नहीं रहा। आज भी हल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया था। 

कृषि विशेषज्ञ भी इस बारिश को जिले में 2.36 लाख एकड़ में खड़ी सरसों व 75 हजार एकड़ में खड़ी गेहूं की फसलों के लिए लाभदायक मान रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि इस बारिश से फसलों में फुटाव व बढ़वार में तेजी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed