{"_id":"67ace01e0c9da1eb5e093cc2","slug":"we-should-work-for-the-welfare-of-society-by-following-the-teachings-of-guru-ravidas-ranbir-gangwa-hisar-news-c-21-hsr1020-564808-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज हित के लिए कार्य करने चाहिए : रणबीर गंगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज हित के लिए कार्य करने चाहिए : रणबीर गंगवा
विज्ञापन
बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते मंत्री रणबीर गंगवा।
बरवाला। गुरु रविदास की शिक्षाओं पर चलते हुए हमें समाज हित के लिए कार्य करने चाहिए। गुरु रविदास ने मानवता का संदेश देते हुए यही कहा था कि कोई व्यक्ति जन्म से छोटा-बड़ा नहीं होता, बल्कि कर्मों से होता है। यह बात प्रदेश के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बरवाला में आयोजित कार्यक्रम में कही।
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के 648वें जन्मोत्सव के मौके पर श्री गुरु रविदास सभा की तरफ से सत्संग एवं भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोक निर्माण व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने शिरकत की।
गुरु रविदास छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने 21 लाख रुपये रविदास सभा को छात्रावास में निर्माण कार्य के लिए तथा 11 लाख रुपये रविदास चौपाल के नवीनीकरण के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने बरवाला में एक चौक का नाम भी गुरु रविदास के नाम पर रखे जाने की बात कही। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि गुरु रविदास ने समाजहित का संदेश दिया था, उनकी प्रेरणाओं का अनुसरण करते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास ने यही संदेश दिया था कि किसी प्रकार का किसे से भेदभाव नहीं रखना चाहिए। वो ऐसे समाज की परिकल्पना करते थे, जिसमें आडंबर न हो। गुरु रविदास एक महान समाज सुधारक थे और शांति, प्रेम तथा भाईचारे के संदेश वाहक थे। गुरु रविदास का जीवन त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण है। वे मानवता की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते थे।
विज्ञापन
इस मौके पर पूर्व चैयरमेन सतबीर वर्मा, रणधीर सिंह धीरू, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, डीएसपी सुमित, एसडीओ रण सिंह, नगर पालिका सचिव प्रगति, ईश्वर सिंह मालवाल, सतवीर वर्मा, सभा के प्रधान राजकुमार रंगा आदि मौजूद रहे।