फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water rationing even in winter, supply will not come on Tuesday and Friday

Hisar News: सर्दियों में भी पेयजल राशनिंग, मंगलवार व शुक्रवार को नहीं आएगी सप्लाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Water rationing even in winter, supply will not come on Tuesday and Friday
हांसी। सर्द के मौसम में भी शहरवासियों को पेयजल की राशनिंग झेलनी पड़ेगी। पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में अब सप्ताह में मंगलवार व शुक्रवार को सप्लाई बाधित रहेगी। जलघर में पानी की कमी होने के चलते जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने यह फैसला लिया है।
विज्ञापन

आगामी दस दिनों तक पेयजल की राशनिंग रहेगी। राशनिंग पुराने जलघर से जुड़े क्षेत्रों में रहेगी। पुराने जलघर में नहर के माध्यम से पानी भरा जाता है। बीते कुछ महीनों से नहर में 24 दिनों में पानी आ रहा था, लेकिन अब करीब 30 दिनों से अधिक समय हो गया है। जिसके कारण जलघर में पानी कम बचा है और नहर में पानी 14 जनवरी को आने की संभावना है। अगर समय रहते पानी आ गया तो राशनिंग में कटौती हो सकती है। जलघर में पानी आने के बाद नियमित पेयजल सप्लाई की जाएगी। वहीं अगर समय रहते पानी नहीं आया तो राशनिंग बढ़ सकती है। बता दें कि पुराने जलघर में चार वाटर टैंक है, लेकिन पुराने होने के कारण इन वाटर टैंक की क्षमता कम है। शहर में प्रतिदिन करीब 90 लाख लीटर पानी की खपत है।
विज्ञापन


यह क्षेत्र होंगे प्रभावित
पुराने जलघर से जुडे क्षेत्रों में राशनिंग का असर सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, भगत सिंह रोड, तिकोना पार्क, काठ मंडी, कॉलेज रोड, जवाहर नगर, हुडा सेक्टर, मॉडल टाउन, शांति निकेतन, मोची मोहल्ला, अमर मार्केट, न्यू सुभाष नगर, काली देवी चौक, कृष्णा कॉलोनी, जगदीश कॉलोनी, मुलतान कॉलोनी, यति नगर, लाल सड़क का कुछ हिस्सा व शहर के कई अन्य हिस्सों पर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------ सप्ताह में दो दिन पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी। 14 जनवरी को नहर में पानी आएगा। तो कटौती बंद कर दी जाएगी। - विक्रम, जेई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed