फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water problem in Siwani of hisar, hindi news, hisar

पेयजल संकट को लेकर सिवानी में हालात बेकाबू

Thu, 21 Apr 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Thu, 21 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Water problem in Siwani of hisar, hindi news, hisar
पेयजल संकट को लेकर सिवानी में हालात बेकाबू - फोटो : bureau

राजस्थान की सीमा से सटे और राज्य के अंतिम छोर पर पर बसे सिवानी उपमंडल में सूखे के कारण पेयजल का जबरदस्त संकट पैदा हो गया है। कुएं, तालाब, जोहड़ पूरी तरह से सूख चुके हैं, भूजल स्तर नीचे जाने से हैंडपंप भी किसी काम के नहीं रह गए। नहर बंद पड़ी हैं और बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीणों को अपनी प्यास बुझाने के लिए कोसों दूर जाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


प्रशासन सूखे से निपटने के लिए अब तक कोई कार्ययोजना नहीं बना सका है। खानापूर्ति के लिए सूखे को लेकर केवल एक बैठक जरूर हुई थी, जिसमें खानापूर्ति कर प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इलाके में मांग के अनुरूप ग्रामीणों तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


हालात यह है कि लोग अब कुंडों में पड़ा खारा और दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। ग्रामीणों में सरकार के खिलाफ रोष है और वे सरकार के खिलाफ कहीं मटके फोड़कर तो कहीं नारेबाजी कर रोष जता रहे हैं। वहीं मवेशियों को कूड़ा खाकर अपना पेट भरना पड़ रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां यह बता दें कि हरियाली विहीन सिवानी इलाकों में हर साल यही स्थिति होती है। सूखे से निपटने के लिए हर बार सरकार की तरफ से यहां के किसानों को मुआवजा तो मिल जाता है, लेकिन इससे निपटने के अभी तक कोई सरकारी प्रयास शुरू नहीं हुए हैं।  


पहल्यां राम नै, इब राज नै मार दिए भाई
गांव ढाणी सिलांवाली की बुजुर्ग महिला शांति देवी, उर्मिला, भतेरी, चंद्र देवी का कहना था कि पेयजल संकट और सूखे के कारण उणकै बालकां कै रिश्ते तो होवै ही कौनी थे, इब रिश्तेदारां में बेइज्जती भी होण लाग गी। इसी के सरकार बणगी, जो पीवण खात्तर भी पाणी कौनी दे सकदी। म्हारे बालक भी रूल ग्ये, हार इस सरकार नै तौ तिसाया मारण की भी कोई कसर कौनी छोड़ी। महिलाएं बोलीं पहल्यां राम नै मारया, इब राज मारण लाग रहया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed