{"_id":"57129a414f1c1ba96f4a6cb8","slug":"water-problem-in-hisar-every-where-hindi-news-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर-गांव में पानी के लिए हाहाकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर-गांव में पानी के लिए हाहाकार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
शहर-गांव में पानी के लिए हाहाकार
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्यदेव के तीखे प्रहार और पानी के लिए मचे हाहाकार से शहर का जीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले छह दिन में तापमान में दस डिग्री उछलकर 43 डिग्री सेल्सियस पार चला गया। जिस तरह से एक सप्ताह में तापमान बढ़ता गया उसी हिसाब से पानी की आपूर्ति घटती गई।
विज्ञापन
पानी की समस्या से जूझ रहे हिसार पर सूर्य देव ने गर्मी का कहर ढा दिया है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पिछले एक सप्ताह में तापमान में सात डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है। पिछले साल से तुलना करें तो पिछली बार अप्रैल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रहा। 26 अप्रैल के दिन अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
विज्ञापन
पानी की डिमांड बढ़ी
गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही शहर में पानी की डिमांड भी बढ़ गई है। ऐसे में पानी न मिलने पर दोहरी मार पड़ रही है। खासतौर पर पुराने शहर के एरिया में पानी की किल्लत सबसे अधिक है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले दो दिन में राहत की संभावना नहीं है। 18 अप्रैल तक मौसम साफ और शुष्क रहेगा, जिसमें तापमान में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
ऐसे बढ़ता गया सूर्य देव का गुस्सा
11 अप्रैल 33.0 डिग्री सेल्सियस
12 अप्रैल 34.2 डिग्री सेल्सियस
13 अप्रैल 37.0 डिग्री सेल्सियस
14 अप्रैल 39.2 डिग्री सेल्सियस
15 अप्रैल 41.2 डिग्री सेल्सियस
16 अप्रैल 43.2 डिग्री सेल्सियस
बढ़ गया कूलर का कारोबार
गर्मी की मार शुरू होते ही शहर में कूलर दोबारा से शुरू हो गए हैं। लोगों ने अपने घर व दफ्तरों के एयर कंडीशनर चालू कर दिए हैं। कूलर की घास दुकानों पर तेजी से बिक रही है। गर्मी के चलते पिछले तीन दिन में कूलर के सामान की डिमांड में भी तेजी आई है।
बिजली की खपत बढ़ी
बिजली की खपत में करीब 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। तापमान बढ़ने से शहर में कूलर, एसी चलने से खपत में पिछले एक सप्ताह में एक तिहाई तक का उछाल आ गया है। दोपहर व रात के समय घरेलू उपभोक्ताओं की मांग सबसे ज्यादा बढ़ी है।
19 अप्रैल के बाद सुचारु होगी जलापूर्ति
नहर विभाग के अधिकारियों के अनुसार 16 अप्रैल की रात को ही खनौरी हैड से पानी की सप्लाई छोड़ दी जाएगी। खनौरी हैड की दूरी हिसार से 80 किलोमीटर तक है। पानी को हिसार मेजर ब्रांच में पहुंचने में तकरीबन दो दिन का समय लगेगा। जलघरों में पानी की सप्लाई 18 अप्रैल तक हो पाएगी, जिससे जलघरों में पानी आने के बाद 19 अप्रैल से पानी की सप्लाई शहर में कर दी जाएगी। जलघर में टूटी दीवारों को दुरुस्त करने का काम चल रहा है। दो से तीन दिन में यह काम पूरा हो जाएगा।
दोगुने दाम लेकर टैंकर बुझा रहे शहर की प्यास
पिछले करीब एक सप्ताह से पुराने शहर की कॉलोनियों, सेक्टर्स में भी टैंकर की डिमांड बढ़ गई है। सामान्य दिनों में मीठे पानी के 5 से 6 हजार लीटर पानी का टैंकर 350 से 500 रुपये में मिलता था। अब डिमांड बढ़ने पर सप्लायरों ने टैंकरों के रेट बढ़ाकर 700 से 800 रुपये प्रति टैंकर कर दिये हैं। निजी सप्लायर आस पास के गांवों में लगे बोरवेल से टैंक भरकर शहर में सप्लाई करते हैं।
खनौरी हैड से पानी की सप्लाई होने की तारीख 16 अप्रैल की रात को कर दी गई है। तीन दिन बाद शहर में पानी की सप्लाई आरंभ कर दी जाएगी। मेजर ब्रांच की सफाई एक-दो महीने के अंदर करवा दी जाएगी।
- विमल कुमार, एक्सईएन, नहर विभाग