{"_id":"f19e1e6625fec708c9a99c315c665fcb","slug":"water-problem-in-4-years-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार की आबादी प्यासी रहने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार की आबादी प्यासी रहने को मजबूर
हिसार
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूर्य नगर तथा शिव नगर के लोग पिछले चार सालों से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। साथ ही दोनों कॉलोनियों में सीवरेज व्यवस्था, गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां व पक्की सड़कों का भी अभाव है। कॉलोनी के लोगों ने इस बारे में काफी बार शिकायत भी की। लेकिन अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बावजूद इन समस्याओं को दूर नहीं किया गया।
20 हजार लोगों के लिए नहीं है पीने का पानी
सूर्य नगर व शिव नगर में करीब 20 हजार की आबादी है। लेकिन इतनी आबादी के बावजूद यहां पीने के पानी की व्यवस्था पिछले 4 साल से नहीं है। कॉलोनिवासियों के अनुसार चार साल पहले यहां प्रशासन द्वारा पूरी कॉलोनी में सिर्फ 3 से 4 नलकूप लगाए गए थे। जो कुछ समय बाद ही खराब हो गए थे।
विद्युत नगर से लाना पड़ता है पानी
सूर्य नगर निवासी शकुंतला ने बताया कि सूर्य नगर व शिव नगर की महिलाएं पीने का पानी पिछले चार सालों से विद्युत नगर से ले कर आती हैं जो काफी दूर पड़ता है। वहां भी काफी बार भीड़ ज्यादा होने के कारण कई बार तो खाली मटकों के साथ ही वापस आना पड़ता है।
विज्ञापन
इस कारण काफी बार गंदा पानी पीकर ही काम चलाना पड़ता है। शकुंतला ने बताया कि सप्लाई का पानी हफ्ते में दो या तीन बार ही आता है। वो भी काफी कम समय के लिए।
सड़कों पर फैला है गंदा पानी
सूर्य नगर की गली न. 19 के लोगों का तो सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इस गली में जलघर के पास सूर्य नगर के लगभग सभी घरों का गंदा पानी एकत्रित होता है। यह पानी सड़क पर फैलने के कारण यह पानी काफी घरों के दरवाजों तक पहुंच गया है। इससे कुछ घरों से तो लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल है। उन्हें सड़क पार करने के लिए भी गंदे पानी में से होकर जाना पड़ता है। घरों के सामने ही गंदा पानी एकत्रित होने के कारण इन लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
बना रहता है बीमारियां फैलने का डर
कॉलोनिवासियों का कहना है कि घरों के सामने व खाली पड़े प्लाटों में भी गंदा पानी जमा होने के कारण खासी परेशानी बनी रहती है। गंदे पानी की बदबू की परेशानी के साथ-साथ गंदेे पानी में मच्छर पैदा होते है। जिस कारण बीमारियों के फैलने का खतरा हमेशा बना रहता है।
पक्की सड़कों का है अभाव
सूर्य नगर व शिव नगर में पक्की सड़कों का भी अभाव है। सड़कें कच्ची होने के कारण भी यहां जगह-जगह पानी एकत्र होता है। इस वजह से सड़कों से गुजरने में भी काफी मुश्किल होती है। सड़कों पर कीचड़ रहने के कारण तो काफी बार दुपहिया वाहन फिसल भी जाते है। इससे काफी बार लोगों को गंभीर चोटें भी आ चुकी है।