फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water in the tanks is complete, drinking water supply will be done except one day with the new schedule from 27

टैंकों में पानी पूरा, 27 से नए शेड्यूल के साथ एक दिन छोड़कर होगी पेयजल सप्लाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water in the tanks is complete, drinking water supply will be done except one day with the new schedule from 27
महावीर कॉलोनी स्थित जलघर में भरा पानी । - फोटो : Hisar
हिसार। नहरबंदी के बाद 27 मार्च से जनस्वास्थ्य विभाग नए शेड्यूल के साथ अगले 18 दिन तक एक दिन छोड़कर शहर में पानी की सप्लाई देगा। फिलहाल जलघर के वाटर टैंकों में पानी पूरा है। आजाद नगर एरिया में 28 मार्च से पानी सप्लाई के समय में कटौती की जाएगी। नहरबंदी 13 अप्रैल तक रहेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहरबंदी के दौरान पानी का दुरुपयोग न करने की अपील की है।
विज्ञापन

जानिए... किस समय एरिया में कब होगी पेयजल की आपूर्ति
सिटी थाना बूस्टर : सुबह 4.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक ऑटो मार्केट, तायल गार्डन, गांधी चौक, गुलाब सिंह, नागोरी गेट, जैन गली, श्याम गली, तलाकी गेट, मोरी गेट, बड़वाला मोहल्ला।
विज्ञापन

प्रीति नगर बूस्टर : सुबह 4.30 बजे से सुबह 6.30 बजे तक विद्या नगर, अग्रसेन कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, घोड़ा फार्म रोड।
सुबह 6:30 बजे से 8 बजे तक : भामाशाह नगर, न्यू अग्रसेन कॉलोनी।
शाम 3:30 बजे से शाम 4.30 बजे तक: प्रेम नगर और प्रीति नगर।
ऋषि नगर बूस्टर : सुबह 5 बजे से शाम 7 बजे तक ऋषि नगर, ऋषि विहार, सत्यानगर, न्यू ऋषि नगर।
शाम 4 बजे से 6 बजे तक जगजीवन नगर, चेतन स्कूल वाला एरिया, धोबी गेट, श्याम मंदिर, राधिका डेयरी।
मिलगेट पुराने बूस्टर : सुबह 4 बजे से 5.30 बजे तक महाबीर कॉलोनी, सेक्टर 1-4
सुबह 5.30 बजे से सुबह 7 बजे तक महाबीर कॉलोनी।
सुबह 7 बजे से सुबह 8:45 बजे तक विवेक नगर, इंदिरा कॉलोनी, बारह क्वार्टर रोड।
सुबह 8: 45 बजे से सुबह 10 बजे तक न्यू सब्जीमंडी, शिव नगर।
सुबह 10 बजे से सुबह 11:30 बजे तक राजीव नगर, शांति नगर, कुंजलाल गार्डन, प्रताप नगर।
मिलगेट नए बूस्टर : सुबह 4 बजे से सुबह 6 बजे तक गीता कॉलोनी, अमन नगर, श्रीनगर।
सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक टिब्बा दानासेर।
सुबह 7 बजे से सुबह 9 बजे तक कैप्टन स्कूल एरिया, काली देवी मंदिर, आदर्श नगर।
मॉडल टाउन बूस्टर : सुबह 5 बजे से सुबह 6:30 बजे तक मॉडल टाउन, न्यू मॉडल टाउन, डीसी कॉलोनी, एमसी कॉलोनी, दयानंद कॉलोनी, जिंदल अस्पताल रोड, कवेरी पार्क और गोबिंद नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाबीर कॉलोनी जलघर : सुबह 4:30 बजे से सुबह 6:30 बजे तक संत नगर, विजय नगर, बड़वाली ढाणी, सैनियान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला, दुर्गान मोहल्ला, मुलतानी चौक, कमला नगर, कांठमंडी, लोहामंडी, गोबिंदगढ़ बाजार, पड़ाव चौक, कृष्णा मंडी, अग्रवाल कॉलोनी, गर्ल्स आईटीआई, डीएन कॉलेज रोड और चंदूलाल गार्डन।
शाम को 5 बजे से 6.30 बजे कृष्णा नगर, जयदेव नगर, सुभाष नगर, बैंक कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, डाबड़ा चौक, गोबिंद नगर।
पटेल नगर जोन : सुबह 4:30 बजे से सुबह 5:45 बजे तक पटेल नगर, जवाहर नगर, लाजपत नगर, मनोहर कॉलोनी, चंद्रलेन, फ्रेंडस कॉलोनी और ग्रीन पार्क।
डिफेंस कॉलोनी जोन : सुबह 5:45 बजे से सुबह 7 बजे तक लघु सचिवालय, डिफेंस कॉलोनी, लक्ष्मी विहार और उमेद नगर।
सुबह 8 बजे से 9 बजे तक अमरदीप कॉलोनी
सुबह 9 बजे से 9:30 बजे तक अमरदीप एक्सटेंशन
सुबह 8 बजे से सुबह 9 बजे तक गीता कॉलोनी, महेश नगर।
सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक माल कॉलोनी, श्याम विहार।
सुबह 9 बजे से सुबह 10:30 बजे तक इंजीनियर कॉलोनी।
सुबह 10:30 बजे से सुबह 11:30 बजे तक श्याम इन्कलेव।
सुबह 5 बजे से सुबह 6 बजे तक मॉडल टाउन एक्सटेंशन।
सुबह 4:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक उमेद विहार कॉलोनी।
सुबह 7:30 बजे से सुबह 8:30 बजे तक 33 फुटा कैमरी रोड।
सातरोड़ खास वाटर वर्क्स से भी कटौती होगी शुरू
जनस्वास्थ्य विभाग के जेई निशांत के अनुसार एक दिन गांव में तो एक दिन अन्य कॉलोनियों में सप्लाई दी जाएगी। सूर्या नगर और शिव कॉलोनी में सुबह 5 बजे से सुबह 6 बजे तक सप्लाई दी जाएगी। इसके अलावा न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन जोन-1 से सुबह 5 से सुबह 6 बजे तक, जोन-2 से सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सप्लाई होगी। इस दौरान हिसार कैंट, हनुमान कॉलोनी, न्यू मॉडल टाउन, सूर्य नगर और शिव कॉलोनी में सप्लाई दी जाएगी।

नहरबंदी आज से होगी, लेकिन अभी दो दिन और हमारे पास पानी आएगा। टैंक भर चुके हैं। 27 मार्च से एक दिन छोड़कर शहरवासियों को नए समयानुसार के साथ पानी की सप्लाई दी जाएगी। फिर भी पानी को लेकर किसी को समस्या आती है तो वह टोल फ्री नंबर 18001805678 पर शिकायत करें। उसका समाधान करवाया जाएगा।
- कंवरपाल, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed