फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water filled in front of houses and shops in Azad Nagar, Rajguru Market, instructions for evacuation

Hisar News: आजाद नगर, राजगुरु मार्केट में घर-दुकानों के सामने भरा पानी, निकासी के निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Water filled in front of houses and shops in Azad Nagar, Rajguru Market, instructions for evacuation
हिसार। लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में रखी जाने वाली एक-एक समस्या के समाधान पर जिला प्रशासन का पूरा फोकस है। बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने समाधान शिविर में आमजन की शिकायतें सुनते हुए उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रशासन आपसी सामंजस्य के साथ शिकायतों का समाधान कर रहा है। इस दौरान सीवर से संबंधित समस्याएं ज्यादा आ रही हैं।
विज्ञापन

गांव डोभी निवासी जयबीर की जल जीवन मिशन के तहत घर पर पीने के पानी का कनेक्शन उपलब्ध न होने की शिकायत व आजाद नगर निवासी संदीप कुमार, राजगुरु मार्केट निवासी हकीकत राय की घर व दुकान के सामने पानी भरा रहने की शिकायत व सुलखनी गांव निवासी रोशन लाल की पाइपलाइन का लेवल ठीक करने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को तत्काल नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कैंची चौक निवासी सरदार संत सिंह ने निमेश सर्विस प्लेसमेंट एजेंसी के खिलाफ ठगी करने के आरोप में केस दर्ज करने की शिकायत दी। अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने डीएसपी हिसार को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव डाबड़ा निवासी सुरेंद्र सिंह ने इंतकाल के आधार पर फर्द को ठीक करने की शिकायत दी। अतिरिक्त उपायुक्त नीरज ने जिला राजस्व अधिकारी को जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। मोहल्ला डोगरान निवासी वरिष्ठ नागरिक रमेश चंद्र की पटवारी के खिलाफ परेशान करने की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed