फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water entered the houses of Minister of State Anoop Dhanak's village Rajli, villagers forced to migrate

राज्यमंत्री अनूप धानक के गांव राजली के घरों में घुसा पानी, पलायन को मजबूर ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Water entered the houses of Minister of State Anoop Dhanak's village Rajli, villagers forced to migrate
हिसार। राजली गांव में जलभराव को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। राज्यमंत्री अनूप धानक के पैतृक गांव राजली का बारिश के बाद बुरा हाल है। बारिश का पानी घरों से खेतों में भरा है। इससे ग्रामीणों को महामारी फैलने का डर सता रहा है। लोग घरों में पानी में चारपाई डालकर सोने को मजबूर हैं। मकानों में दरारें आ चुकी हैं। उनका कहना है कि फसलें भी बर्बाद हो चुकी हैं। ऐसे में गांव में रहकर क्या करेंगे। कई परिवार पलायन को मजबूर हैं। रविवार को राजली गांव के लोगों ने जिला प्रशासन व सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजली निवासी सरदानंद राजली ने बताया कि हमारे गांव के लड़कियों व लड़कों के सरकारी स्कूलों में पिछले तीन महीनों से पानी भरा पड़ा है। विद्यार्थी स्कूल जाने से डरते हैं क्योंकि पानी इतना ज्यादा है कि डूबने का खतरा बना हुआ है। स्कूल के प्रांगण और खेल के ग्राउंड में पानी भरा पड़ा है। वहीं गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के गेट के सामने दो महीने से पानी भरा है। ऐसे में विद्यार्थी व अध्यापक दीवार कूदकर स्कूल में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

जुगबीर, नवदीप बूरा, नत्थू राम, डॉ. राजेश, कृष्ण निंबड़ियां, मास्टर रोशन लाल, मास्टर मनीम, रवि निंबड़िया, सलीम सुलखनी, बिंद्र, अशोक, बलवान, सुनील, सचिन, दिलबाग, सचिन, रत्ति राम, लीलाराम, अंकुश, जगदीश चंद्र, दिनेश, जयबीर, बंशी, अमन, परमेश्वरी, राजो, भागो, सुशीला, सुमन, बबली, शांति, लक्ष्मी, रमलू ने बताया कि जोहड़ का पानी घरों में भरने से जहरीले कीड़े, सांप और बिच्छु घरों में रेंगते रहते हैं। राज्यमंत्री का गांव होने के बाद भी यहां के हालात बदतर हैं। राज्यमंत्री अपने गांव का ही स्थायी समाधान नहीं करवा पाए हैं। करीब 35 ढाणियों व खेतों में जलभराव है। जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर स्थायी समाधान नहीं कराया तो बड़ा आंदोलन करेंगे। मजबूरन ग्रामीण डीसी कार्यालय के बाहर अनिश्चिकालीन धरना शुरू करेंगे।

हिसार। राजली गांव के घर में घुसा हुआ बारिश का पानी। संवाद

हिसार। राजली गांव के घर में घुसा हुआ बारिश का पानी। संवाद- फोटो : Hisar

हिसार। राजली गांव में घर के अंदर घुसे पानी के अंदर चारपाई पर सोते बच्चे।

हिसार। राजली गांव में घर के अंदर घुसे पानी के अंदर चारपाई पर सोते बच्चे।- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed