फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Water drainage begins at Dhansu underpass, tractor pumps installed

Hisar News: धान्सू अंडरपास से पानी निकासी शुरू, ट्रैक्टर पंप लगाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Water drainage begins at Dhansu underpass, tractor pumps installed
धान्सू के पास ​स्थित अंडरपास से पानी निकालते ट्रैक्टर पंप
हिसार। हिसार-लुधियाना रेलवे ट्रैक पर स्थित धान्सू रेलवे अंडरपास में कई महीनों से भरे पानी की निकासी मंगलवार से शुरू कर दी गई। अमर उजाला में सोमवार के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद विभाग हरकत में आया और ट्रैक्टर पंप लगाकर पानी निकालने का काम शुरू कराया गया।
विज्ञापन

अंडरपास में लंबे समय से जलभराव होने के कारण यह रास्ता पूरी तरह बंद हो गया था। इससे धान्सू और आसपास के गांवों के लोगों को महज कुछ मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब छह किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ग्रामीण हनुमान राड़, जोगीराम वर्मा, उग्रसेन खलेरी, संदीप खलेरी, राजेश राड़, गुलाब वर्मा, राजेश खलेरी और बजरंग भाखर ने प्रशासन को चेतावनी दी थी कि यदि गेहूं की कटाई से पहले अंडरपास से पानी नहीं निकाला गया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीण राम प्रकाश बिश्नोई ने बताया कि अंडरपास में इतना पानी भरा हुआ था कि पैदल निकलना भी संभव नहीं था। इसके कारण लोगों को बुगाना या धान्सू गांव के रास्ते करीब छह किलोमीटर का चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस समय गेहूं की कटाई का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि उपकरण खेतों तक ले जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब पानी निकासी शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed