फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Was selling sanitizer label on disinfection of cleaning floors, one arrested

फर्श साफ करने के डिसइंफेक्शन पर सैनिटाइजर का लेबल लगा बेच रहे थे, एक गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Was selling sanitizer label on disinfection of cleaning floors, one arrested
32 - नकली हैंड सैनिटाइजर की बोतल दिखाते ड्रग कंट्रोलर व उनकी टीम के सदस्य। - फोटो : Hisar
शहर के कटला रामलीला मैदान स्थित रक्षित फार्मा द्वारा डिसइंफेक्शन की बोतल पर हैंड सैनिटाइजर का नकली मार्का लगा बेचने की सूचना पर जिला ड्रग कंट्रोलर डॉ. सुरेेश चौधरी व एसडीसीओ रमन श्योराण की टीम ने मंगलवार सुबह रक्षित फार्मा पर छापा मारा।
विज्ञापन

ड्रग कंट्रोलर ने बताया कि इन सभी बोतलों पर बेक्टोरब ब्लू और हैंड सैनिटाइजर का मार्का लगा हुआ था, जबकि असलियत में यह टेबल या फर्श साफ करने का डिसइंफेक्शन यानी नॉन एंटीसेप्टिक एल्कोहल है। जब इस बारेे में संचालक मनोज यादव से ड्रग लाइसेंस के साथ बिल मांगा गया तो उस बिल में हैंड सैनिटाइजर की बजाय डिसइंफेक्शन या बेक्टोरब ब्लू ही लिखा हुआ था। बिल में डिसइंफेक्शन बोतल के रेट के साथ भी छेड़छाड़ पाई गई है। 500 एमएल की प्रति बोतल के ऊपर 630 रुपये एमआरपी दर्शाया गया, लेकिन बिल में 250 रुपये एमआरपी दिखाया गया।
विज्ञापन

500 एमएल की बोतल का मूल्य 250 रुपये है निर्धारित
जिला ड्रग कंट्रोलर ने कहा कि सूचना मिलने के बाद हरियाणा एफडीए कंट्रोलर कमिश्नर अशोक कुमार मीणा और असिस्टेंट ज्वाइंट कमिश्नर मनमोहन तनेजा के निर्देशानुसार रक्षित फार्मा पर छापा मारा। हैंड सैनिटाइजर की 500 एमएल की बोतल का मूल्य 250 रुपये निर्धारित था। रक्षित फार्मा से डिसइंफेक्शन की 10 बोतलें बरामद की गईं, जिन पर नकली हैंड सैनिटाइजर का मार्का लगा था। सभी बोतलों के सैंपल सील कर चंडीगढ़ भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार नामजद सहित कई के खिलाफ केस दर्ज
ड्रग कंट्रोलर की शिकायत पर रक्षित फार्मा संचालक मनोज यादव, रोहतक से मल्होत्रा ट्रेडर्स, मुंबई में इसके मैनेजिंग डायरेक्टर हितेन प्रवीन शाह, डायरेक्टर भोवली निहिल शाम व अन्य के खिलाफ सिटी थाने में धोखाधड़ी सहित कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मनोज यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने यह डिसइन्फेक्शन की बोतलें रोहतक की मल्होत्रा ट्रेडर्स से खरीदी हैं, जो दमन की रमन ऐंड वेल कंपनी सेेे निर्मित हैं। अब पुलिस और विभाग द्वारा रोहतक स्थित मल्होत्रा ट्रेडर्स कंपनी, दमन कंपनी डायरेक्टर और इसमें शामिल अन्य से पूछताछ की जाएगी।

वर्जन
रक्षित फार्मा द्वारा हैंड सैनिटाइजर का मार्का लगा डिसइंफेक्शन की बोतलें बेची जा रही थीं। डिसइंफेक्शन का इस्तेमाल टेबल या फर्श साफ करने के लिए होता है। फार्मा संचालक मनोज यादव के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। यह डिसइंफेक्शन बोतल दमन रमन ऐंड वेल कंपनी द्वारा निर्मित है।
- डॉ. सुरेश चौधरी, ड्रग कंट्रोलर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed