फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Warden's husband rapes student

Hisar News: छात्रा के साथ वार्डन के पति ने किया दुष्कर्म, 5 पर केस दर्ज

Sat, 17 Feb 2024 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Warden's husband rapes student
हिसार। एक विश्वविद्यालय की छात्रा ने हॉस्टल वार्डन के पति राजकुमार भोला पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। छात्रा ने वार्डन सुमन भोला पर यौन शोषण में शामिल होने और वार्डन के बेटे वंश पर छेड़छाड़ करने की शिकायत दर्ज कराई है। इसके अलावा वार्डन के पति के दो दोस्तों पर भी केस दर्ज कराया है, जिसमें केपी गुर्जर पर छेड़छाड़ तथा संजय कसाना पर जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 2016 में स्नातक पाठ्यक्रम में दाखिला लिया था। उसे हॉस्टल में कमरा मिला था। वार्डन का मकान हाॅस्टल के पास में ही है। फरवरी 2018 में वार्डन के पति राजकुमार भोला ने जबरदस्ती मुझसे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद 2018 से 23 तक बहला फुसलाकर कर होटल में ले जाकर यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने इस बारे में वार्डन को भी शिकायत दी थी लेकिन वार्डन ने कोई एक्शन नहीं लिया। वह भी इसमें शामिल है। वह किसी न किसी काम के बहाने मुझे अपने घर भेजती रहती थी। उसके घर में वार्डन का बेटा भी छेड़छाड़ करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डन का पति राजकुुमार भोला उसे लगातार परेशान कर रहा है। इसके अलावा वार्डन के पति का दोस्त केपी गुर्जर उसे शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा है, वहीं दूसरा दोस्त संजय कसाना उसे जान से मारने की धमकी देता है।

पीड़िता ने कहा कि वह मानसिक तौर पर बुरी तरह से परेशान है और उसके पास आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं है। पीड़िता ने कहा कि राजकुमार भोला ने अप्रैल 2023 में आखिरी बार संबंध बनाया था। उसके बाद से लगातार परेशान कर रहा है। महिला थाना पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed