{"_id":"6643d6f5d30a013cf30944b9","slug":"waqf-board-land-holders-association-submitted-memorandum-to-cm-hisar-news-c-21-hsr1005-382021-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी मामले में वक्फ बोर्ड लैंड होल्डर्स एसोसिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी मामले में वक्फ बोर्ड लैंड होल्डर्स एसोसिएशन ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Wed, 15 May 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
हिसार। वक्फ बोर्ड की प्रॉपर्टी के मामले में वक्फ बोर्ड लैंड होल्डर्स एसोसिएशन ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम गोयल ने मांग उठाई कि स्वामित्व योजना के तहत वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के 20 साल से पुराने किरायेदारों को संपत्तियों का मालिकाना हक दिया जाए। इसके अलावा वक्फ बोर्ड से उन सभी संपत्तियों का मालिकाना सबूत मांगा जाए, जिन संपत्तियों पर वह अपना दावा जता रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की मानें तो सीएम ने जल्द ही इस मामले का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
बता दें कि नगर निगम की तरफ से सरकारी विभागों की संपत्तियों का स्वयं प्रमाणीकरण करने को लेकर विभागों से रिकॉर्ड मांगा गया था। चूंकि कई सरकारी संपत्तियों में किरायेदारों को भी मालिक दर्शाया गया है। निगम की तरफ से इसे ठीक कर विभागों को ही उन संपत्तियों का मालिक दर्शाया जा रहा है। इसी के तहत वक्फ बोर्ड से उनका रिकॉर्ड मांगा गया है। इसके तहत जो प्रॉपर्टी का असली मालिक होगा, उन ही प्रॉपर्टी टैक्स रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। वक्फ बोर्ड लैंड होल्डर्स एसोसिएशन का कहना है कि वक्फ बोर्ड जिन संपत्तियों को अपना बता रहा है, दरअसल वह केंद्र सरकार की संपत्तियां हैं। वक्फ बोर्ड तो सिर्फ इनका रखरखाव ही करता है। मगर पूर्व की सरकार ने वक्फ बोर्ड को ही इन संपत्तियों का मालिक बना दिया, जो सरासर गलत है।