फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Want a job... 94 percent candidates appeared in the exam

Hisar News: नौकरी की चाह... 94 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Want a job... 94 percent candidates appeared in the exam
हिसार। जिले के 45 शिक्षण संस्थानों में बने 67 केंद्रों पर शनिवार को 31,447 अभ्यर्थियों ने संयुक्त पात्रता परीक्षा दी। दोनों सत्र में 1,929 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दोनों सत्र में 94 प्रतिशत ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


जिले में पहले सत्र में 16,688 अभ्यर्थी में से 15,866 ने परीक्षा दी। पहले सत्र में करीब 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। दूसरी शिफ्ट में 16,688 अभ्यर्थी में से 15,581 ने परीक्षा दी। दूसरे सत्र में 93 प्रतिशत उपस्थित रहे। रविवार को भी दोनों शिफ्ट में 16688-16688 परीक्षार्थी आएंगे। दस दिन का बच्चा लेकर सिरसा से आई वनिता परीक्षा देने पहुंची। करीब 1550 दिव्यांग परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन


सिरसा और भिवानी के अभ्यर्थी शनिवार को हिसार में सीईटी की परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा को लेकर शुक्रवार रात 2.30 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचने लगे थे। करीब पौने चार बजे हिसार से बस सेवा शुरू हो गई थी। पहले दिन हिसार जिले से करीब 57 हजार परीक्षार्थी रवाना हुए। इसमें 40 प्रतिशत से अधिक परीक्षार्थी अपने निजी वाहनों में सवार होकर परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज ने शत प्रतिशत संख्या का अनुमान लगाकर बसों की व्यवस्था की थी। इस कारण परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। रोडवेज ने 755 बसों की व्यवस्था की थी। इसमें निजी स्कूलों की बसों को शटल बस सेवा के लिए लगाया गया था। सिरसा व भिवानी के 67058 परीक्षार्थियों के 67 केंद्र बनाए गए थे। करीब एक हजार परीक्षार्थी शुक्रवार की रात को ही आकर हिसार ठहरे हुए थे। इसमें परीक्षार्थी गुरुद्वारा, धर्मशालाओं व अन्य स्थानों पर ठहरे थे।प्रशासन ने 6 धर्मशाला में ठहरने के लिए निशुल्क व्यवस्था की थी।

शटल बस सेवा ने पहुंचाया सेंटर तक

निजी स्कूलों की बसों को शटल बसों के तौर पर संचालित किया गया। इसमें परीक्षार्थियों को बस अड्डे से परीक्षा केंद्र तक पहुंचा गया। 150 शटल बसों की सेवा 16 रूटों पर संचालित किया गया। शटल सेवा सुबह 6 बजे से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलाई गई। हांसी व हिसार बस अड्डे पर हेल्प डेस्क बनाए गए थे। बस स्टैंड पर 50 कर्मचारी व्यवस्था संभाल रहे थे। हिसार के अलावा हांसी, बरवाला, अग्रोहा, आदमपुर, उकलाना, बालसमंद, खांडा खेड़ी, नारनौंद से भी बसों को चलाया गया।

85 रूटों पर नहीं चलीं बसें

शनिवार को सीईटी के चलते रोडवेज और परिवहन समिति की बसें लोकल और लंबे रूटों पर नहीं चलीं। सीईटी के लिए लोगों को पहले से ही जानकारी थी। इस कारण शनिवार को लोकल रूट व अन्य रूट के यात्रियों की संख्या बेहद कम थी। हिसार से दिल्ली, गुरुग्राम, चंडीगढ़ को सहित 10 प्रमुख रूट पर ही 21 बसों का संचालन किया गया। इसमें दिल्ली ,चंडीगढ़, गुरुग्राम रूट पर एसी बस ही चलाई गई।


डीसी एसपी ने किया दौरा

डीसी अनीश यादव, एसपी शशांक कुमार सावन ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। हांसी में एसडी कॉलेज में निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने परीक्षार्थियों के अंदर जाने की प्रक्रिया को सख्त रखने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि परीक्षा शुरु होने के बाद किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed