फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waiting list too long in long distance train Gorakhdham Express

लंबी दूरी की ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट भी लंबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:11 PM IST
विज्ञापन
Waiting list too long in long distance train Gorakhdham Express
हिसार रेलवे स्टेशन आरक्षण खिड़की से बुकिंग कराते यात्री। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। होली को लेकर लंबी दूरी की ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस में वेटिंग लिस्ट भी लंबी होती जा रही है। पर्व को लेकर प्रवासी अपने घर जाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल गोरखधाम एक्सप्रेस में होली तक स्लीपर वेटिंग चल रही है, वहीं थर्ड और सेकेंड एसी बोगी में सीटें उपलब्ध हैं। उधर, पहले के मुकाबले रिजर्वेशन टिकट भी बढ़ी है। उल्लेखनीय है कि गोरखधाम एक्सप्रेस रोजाना सुबह गोरखपुर से चलकर हिसार सुबह 10 बजे पहुंचती है। वहीं वापसी में हिसार से शाम सवा पांच बजे रवाना होती है।
विज्ञापन

ट्रेन के लिए जहां एक ओर पहले रोजाना 300 टिकट रिजर्वेशन होती थी, वहीं अब 400 से ज्यादा हो रही हैं। इसके अलावा हिसार-कोटा, हिसार-सिकंदराबाद, हिसार-जयपुर ट्रेनों में भी यात्रियों की भीड़ पहले से ज्यादा हो गई हैं। चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर दीपचंद ने बताया कि होली पर्व को लेकर सबसे ज्यादा गोरखधाम एक्सप्रेस में भीड़ हैं। पहले के मुकाबले रिजर्वेशन टिकट भी बढ़ी है।
विज्ञापन

जानिए... गोरखधाम एक्सप्रेस की स्थिति
स्लीपर डिब्बे और आरएसी की स्थिति
1 मार्च को 30 स्लीपर वेटिंग
2 मार्च को 5 स्लीपर वेटिंग
3 मार्च को आरएसी 67 वेटिंग
4 मार्च को 53 आरएसी वेटिंग
5 मार्च को 7 स्लीपर वेटिंग
6 मार्च को 27 आरएसी वेटिंग
7 मार्च को 13 आरएसी वेटिंग
8 मार्च को 28 आरएसी वेटिंग
9 मार्च को 28 आरएसी वेटिंग
10 मार्च को 9 स्लीपर वेटिंग
11 मार्च को 14 स्लीपर वेटिंग
12 मार्च को 29 स्लीपर वेटिंग
13 मार्च को 30 स्लीपर वेटिंग
14 मार्च को 32 स्लीपर वेटिंग
15 मार्च को 63 स्लीपर वेटिंग
16 मार्च को 73 स्लीपर वेटिंग
17 मार्च को 28 स्लीपर वेटिंग
थर्ड एसी डिब्बे की स्थिति
1 मार्च को 14 आरएसी वेटिंग
2 मार्च को 2 सीटें उपलब्ध
- 3 मार्च को 13 सीटें उपलब्ध
- 4 मार्च को 38 सीटें उपलब्ध
- 5 मार्च को 1 आरएसी वेटिंग
- 6 मार्च को 1 आरएसी वेटिंग
- 7 मार्च को 42 सीटें उपलब्ध
- 8 मार्च को 22 सीटें उपलब्ध
- 9 मार्च को 39 सीटें उपलब्ध
- 10 मार्च को 9 सीटें उपलब्ध
- 11 मार्च को 5 सीटें उपलब्ध
- 12 मार्च को 5 आरएसी वेटिंग
- 13 मार्च को 1 आरएसी वेटिंग
- 14 मार्च को 1 आरएसी वेटिंग
- 15 मार्च को स्लीपर वेटिंग
- 16 मार्च को 24 स्लीपर वेटिंग
- 17 मार्च को 1 आरएसी वेटिंग
सेकेंड एसी की स्थिति
- 1 मार्च को 8 सीटें उपलब्ध
- 2 को 13 सीटें उपलब्ध
- 3 को 27 सीटें उपलब्ध
- 4 को 14 सीटें उपलब्ध
- 5 को 7 सीटें उपलब्ध
- 6 को 25 सीटें उपलब्ध
- 7 को 21 सीटें उपलब्ध
- 8 को 27 सीटें उपलब्ध
- 9 को 29 सीटें उपलब्ध
- 10 को 25 सीटें उपलब्ध
- 11 को 6 सीटें उपलब्ध
- 12 को 8 सीटें उपलब्ध
- 13 को 9 सीटें उपलब्ध
- 14 को 6 सीटें उपलब्ध
- 15 को 6 आरएसी वेटिंग
- 16 को 9 आरएसी वेटिंग
- 17 को 10 सीटें उपलब्ध
सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल एक्सप्रेस हिसार होकर जाएगी आज
गुरु जंभेश्वर मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए सिरसा-नोखा-सिरसा मेला स्पेशल एक्सप्रेस मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन सिरसा से हिसार होकर नोखा जाएगी। ऐसे में इस ट्रेन का हिसार के लोगों को भी फायदा होगा। गाड़ी संख्या 04786 सिरसा-नोखा मेला स्पेशल 1 मार्च को सिरसा से सुबह 7.45 बजे रवाना होगी, जोकि शाम छह बजे नोखा पहुंचेंगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04785, नोखा-सिरसा मेला स्पेशल 3 मार्च को नोखा से सुबह 9.00 बजे रवाना होकर शाम 6.40 बजे सिरसा पहुंचेगी। इस ट्रेन का डिंग, भट्टू, मंडी आदमपुर, जखोद खेड़ा, हिसार, चिडौद, सिवानी, झूंपा, सादुलपुर, चुरू, रतनगढ़ एवं बीकानेर स्टेशन पर ठहराव होगा। यह ट्रेन हिसार सुबह सवा 9 बजे पहुंचेगी। यहां 10 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 9.25 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-सिकंदराबाद ट्रेन में बढ़ाए अस्थायी डिब्बे
उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से बीकानेर मंडल पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए हिसार-सिकन्दराबाद-हिसार रेलसेवा में डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की हैं। गाड़ी संख्या 22737/22738, हिसार-सिकन्दराबाद-हिसार में सिकन्दराबाद से 1 मार्च से 30 मार्च तक तथा हिसार से 4 मार्च से 3 अप्रैल तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की हैं।

अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन हुई बहाल
सर्दी के मौसम में कोहरे को देखते हुए रद्द की गई अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को फिर से बहाल कर दिया गया है। गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस रेल अजमेर से 3 मार्च तथा अमृतसर से 4 मार्च से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed