फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waiting list crosses 100 in long distance trains including Gorakhdham Express on Diwali festival

दिवाली पर्व पर गोरखधाम एक्सप्रेस समेत लंबी दूरी की ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट 100 के पार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Waiting list crosses 100 in long distance trains including Gorakhdham Express on Diwali festival
रेलवे स्टेशन पर काउंटर पर टिकट रिजर्वेशन करवाते यात्री। संवाद - फोटो : Hisar
हिसार। दिवाली के मद्देनजर अभी से उत्तर प्रदेश व पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में 23 अक्तूबर से 29 अक्तूबर तक स्लीपर में वेटिंग 100 के पार पहुंच चुकी है। त्योहार पर घर जाने के लिए टिकट बुक कराने के लिए स्टेशन पहुंच रहे यात्रियों को मायूस लौटना पड़ रहा है। हां, विकल्प के तौर पर 24 घंटे पहले होने वाला तत्काल का आरक्षण ही बचा है।
विज्ञापन

दिवाली व छठ पर्व को लेकर हिसार से होकर जाने वाली लंबी दूरियों की ट्रेनों में काफी भीड़ है। गोरखधाम एक्सप्रेस, सिकंदराबाद, विवेक एक्सप्रेस, अहमदाबाद-कटरा सहित अन्य ट्रेनों में सीटें वेटिंग में चल रही हैं। रेलवे को रोजाना टिकट रिजर्वेशन होने से दो लाख तक आमदनी हो रही है। जबकि पहले डेढ़ लाख तक होती थी।
विज्ञापन

बता दें, कि गोरखधाम एक्सप्रेस बठिंडा से चलकर शाम को 4:55 बजे हिसार पहुंचती है। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 5 बजे रवाना होती है। इसी प्रकार अहमदाबाद-कटरा प्रत्येक सोमवार को हिसार से 2 बजे रवाना होती है। हिसार-सिकंदराबाद प्रत्येक शुक्रवार और रविवार को हिसार से दोपहर 12:50 बजे चलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए... ट्रेनों की स्थिति
गोरखधाम एक्सप्रेस (स्लीपर)
तिथि वेटिंग
20 अक्तूबर 68
21 अक्तूबर 108
22 अक्तूबर 140
23 अक्तूबर 100
24 अक्तूबर 45
25 अक्तूबर 116
अहमदाबाद-कटरा एक्सप्रेस (स्लीपर)
तिथि वेटिंग
19 सितंबर 52
26 सितंबर 96
3 अक्तूबर 29
10 अक्तूबर 21
17 अक्तूबर 21
24 अक्तूबर 7 सीट उपलब्ध
हिसार-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (स्लीपर)
18 सितंबर 59
23 सितंबर 01
25 सितंबर से 2 अक्तूबर को आरएसी
7 अक्तूबर 12
त्योहार को देखते हुए लंबी दूरी की अधिकतर ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट लंबी होती जा रही है। पहले के मुकाबले रिजर्वेशन टिकट बढ़ी है। इससे रेलवे की आय भी बढ़ी है। - सुभाष चंद्रा, रिजर्वेशन सुपरवाइजर, रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed