फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Waiting for approval of the multi-story parking project has increased, the Kosi meeting scheduled to be held in Chandigarh has been postponed, the project has been pending for 11 years

Hisar News: मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट की मंजूरी के लिए इंतजार बढ़ा, चंडीगढ़ में होने वाली कोसी की बैठक स्थगित, 11 साल से लटका है प्रोजेक्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Waiting for approval of the multi-story parking project has increased, the Kosi meeting scheduled to be held in Chandigarh has been postponed, the project has been pending for 11 years
हिसार। शहर में सिटी थाने के सामने प्रस्तावित मल्टी स्टोरी पार्किंग प्रोजेक्ट शुरू होने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा। सोमवार को चंडीगढ़ में होने वाली कमेटी ऑफ सेक्रेटरी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर (कोसी) की बैठक स्थगित कर दी गई है। संभावना है कि बिहार चुनाव के बाद ही यह बैठक होगी। पिछली बैठक में भी कमेटी ने प्रोजेक्ट पर कुछ आपत्तियां लगा दी थीं। हालांकि अब नगर निगम ने इन आपत्तियों को दूर कर दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल 29 दिसंबर 2014 में पहली बार हिसार आए थे। उस दौरान उन्होंने शहर के लिए मल्टी स्टोरी पार्किंग बनवाने की घोषणा की थी। वर्ष 2018 में नगर निगम को सिटी थाने के सामने जीएलएफ की 2 एकड़ एक कनाल 12 मरला जमीन मिली। शुरुआत में इस प्रोजेक्ट के लिए सरकार को बजट उपलब्ध करवाना था। मगर वर्ष 2019 में निगम ने इसे पीपीपी मोड पर बनवाने का फैसला किया। वर्ष 2020 में निगम प्रशासन ने इस प्रोजेक्ट को सरकारी बजट से ही सिरे चढ़ाने का फैसला किया। इसी वर्ष सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए बजट की असमर्थता जता दी। इसके बाद नगर निगम ने इसे फिर से पीपीपी मोड से ही बनाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

99 साल के पट्टे पर दी जाएगी जमीन

यह प्रोजेक्ट पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मोड पर सिरे चढ़ाया जाएगा। इसके तहत एजेंसी को 99 साल के पट्टे पर यह जमीन दी जाएगी। निगम अधिकारियों के अनुसार इसमें तीन मंजिला बेसमेंट के ऊपर तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। बेसमेंट का इस्तेमाल नगर निगम करेगा। वहीं तीन मंजिला भवन का एजेंसी व्यावसायिक रूप से इस्तेमाल करेगी। इस हिस्से में एजेंसी अपने हिसाब से निर्माण करेगी। इसके अलावा इसमें एक बैंक्वेट हॉल का निर्माण भी किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 152.70 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
यह होगा फायदा

फिलहाल राजगुरु मार्केट व इसके आसपास की मार्केट में पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। वर्तमान में यहां सड़कों पर वाहन खड़े करवाए जा रहे हैं जिससे मार्केट में जाम लगा रहता है। त्योहार के समय हालात और भी बिगड़ जाते हैं। मल्टीस्टोरी पार्किंग में करीब 850 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इस प्रोजेक्ट के सिरे चढ़ने से मार्केट में पार्किंग व जाम लगने की समस्या का काफी हद तक समाधान हो जाएगा।

--------------
चंडीगढ़ में सोमवार को प्रस्तावित कमेटी ऑफ सेक्रेटरी ऑफ इंफ्रास्ट्रक्चर की बैठक स्थगित कर दी गई है। अब बैठक के लिए नया शेड्यूल जारी किया जाएगा। हमारी तरफ से सभी आपत्तियों को दूर किया जा चुका है।
- नीरज, निगमायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed