फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Voices raised for financial help and government jobs in Mahapanchayat

Hisar News: महापंचायत में आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी की उठी आवाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Voices raised for financial help and government jobs in Mahapanchayat
पारस हत्या मामले में महापंचायत करते पंजाबी समुदायक के लोग। 
हिसार। होटल मैनेजर दीक्षित उर्फ पारस हत्याकांड से आक्रोशित पंजाबी समाज के लोगों ने रविवार को महापंचायत कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की आवाज उठाई। पंजाबी भवन में आयोजित महापंचायत में फैसला किया गया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात कर सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की जाएगी। इसके लिए समाज के 21 लोगों की कमेटी बनाई जाएगी जो सरकार से मिलकर आगे की रूपरेखा तय करेगी।
विज्ञापन

महापंचायत में मनोहर मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष ढींगड़ा ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया। नगर निगम के मेयर प्रवीण पोपली ने समाज की मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही। सभी लोगों ने एक सुर में हत्याकांड पर आक्रोश जताया। पूर्व मेयर गौतम सरदाना ने कहा कि सरकार मांगे नहीं मानती है तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा। हरीश चौधरी ने बताया कि दीक्षित को न्याय दिलाने के लिए सोमवार को 21 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की जाएगी। बार एसोसिएशन के सचिव समीर भाटिया ने कहा कि बार की ओर से इस मामले को निशुल्क लड़ा जाएगा। महापंचायत में पार्षद राजेश अरोड़ा व भीम महाजन, दर्शन खुराना, सुरेंद्र बजाज, सुनील वर्मा, कमल हांडा, एडवोकेट रवि मेहता, टीनू आहूजा, मनोज अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर..पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और आरोपी
हिसार। दीक्षित हत्याकांड में स्पेशल स्टाफ व थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि इस मामले में संलिप्त आरोपी राहुल को गिरफ्तार किया है। इससे पहले गिरफ्तार मोनू उर्फ फर्राटा का होटल में कमरे की पेमेंट को लेकर दीक्षित से विवाद हो गया था। इसी रंजिश में मोनू ने अपने साथी अभिषेक और राहुल के साथ मिलकर दीक्षित पर लाठी-डंडों से हमला किया। बाद में उसकी मौत हो गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed