{"_id":"69372776ed1816befe052568","slug":"voice-raised-for-change-in-power-supply-schedule-hisar-news-c-21-hsr1020-766281-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बिजली आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव के लिए आवाज उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बिजली आपूर्ति शेड्यूल में बदलाव के लिए आवाज उठाई
Tue, 09 Dec 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 09 Dec 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
नारनौंद। भारतीय किसान यूनियन जींद व हिसार यूनिट की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को गांव कोथ कलां में हुई। बैठक में बिजली आपूर्ति से जुड़ीं समस्याओं को लेकर आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
किसान नेताओं ने स्पष्ट कहा कि अगर प्रशासन ने समय रहते कदम नहीं उठाए तो यूनियन को कड़ा फैसला लेना पड़ेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 दिसंबर को सुबह 10 बजे किसान यूनियन के पदाधिकारी हिसार में दक्षिण हरियाणा बिजली विभाग के मुख्य अभियंता (चीफ) से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे।
बैठक में मिर्चपुर गांव स्थित राजपुरा भैण रोड पर तीन खंभे लगने का मामला भी प्रमुखता से उठाया गया। किसान नेताओं ने बताया कि एसडीओ सहित प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघर्ष तेज किया जाएगा। बैठक में जिला जींद से अध्यक्ष बिंदर नंबरदार, जिला महासचिव राजेंद्र पहलवान, वरिष्ठ नेता जयवीर लोहान, प्रकाश लोहान, चंद्र बीबीपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
गांवों में सुबह 6 बजे बिजली काटना गलत, सिंचाई के लिए दिन में हो आपूर्ति
यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के कई गांवों में सुबह 6 बजे ही बिजली आपूर्ति काट दी जाती है जबकि इस समय तक पूरी तरह अंधेरा रहता है। इससे स्कूली बच्चों सहित आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यूनियन ने मांग उठाई कि बिजली आपूर्ति सुबह 8 बजे तक जारी रखी जाए। किसान नेताओं ने इस कहा कि सिंचाई के लिए बिजली रात के समय दी जाती है। इससे हर साल सैकड़ों किसानों की ठंड से मौत हो जाती है। बिजली आपूर्ति रात की बजाय दिन में किया जाए ताकि किसानों को परेशानी न हो।