फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vivek Express train reached at hisar railway station on sunday. more 100 people goes home without screening.

मुंबई से पहुंची विवेक एक्सप्रेस, बिना चेकिंग अपने घर पहुंचे 100 से ज्यादा लोग

Sun, 22 Mar 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Vivek Express train reached at hisar railway station on sunday. more 100 people goes home without screening.
विवेक एक्सप्रेस से हिसार पहुंचे यात्री। - फोटो : Hisar
हिसार। रविवार दोपहर को मुंबई से हिसार पहुंची विवेक एक्सप्रेस से करीब 100 लोग स्टेशन पर उतरे और बिना किसी जांच के सीधे घर चले गए। रेलवे व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना वायरस को लेकर यात्रियों की जांच की कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र में शनिवार तक कोरोना के 63 मरीज मिल चुके हैं। राज्य में कोरोना का प्रकोप देखते हुए वहां रह रहे अन्य राज्यों के लोग अपने घरों को लौट रहे हैं।
विज्ञापन

मुंबई से हिसार होकर जम्मूतवी जाती है यह ट्रेन
विवेक एक्सप्रेस मुंबई से हिसार होकर जम्मूतवी जाती है। यह साप्ताहिक ट्रेन है। रविवार को करीब डेढ़ बजे यह ट्रेन हिसार स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन से करीब 100 यात्री उतरे, जो विभिन्न राज्यों से यहां पहुंचे। चूंकि स्टेशन पर रेलवे या स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना की जांच के लिए कोई प्रबंध नहीं है तो ये सभी यात्री बिना किसी जांच के लिए सीधे अपने घर चले गए। हालांकि ज्यादातर यात्रियों ने अपने मुंह पर मास्क लगाए हुए थे।
विज्ञापन

अगर कोई कोरोना संदिग्ध है तो उसके हाथ पर स्टैंप लगाई जा रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर कर रहे ऐसे यात्रियों को बीच रास्ते में उतारा भी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed