फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vishwa Hindu Takht will perform Jalabhishek in Nuh's Shiva temple on August 28: Viresh Shandilya

विश्व हिंदू तख्त 28 अगस्त को करेगा नूंह के शिव मंदिर में जलाभिषेक : वीरेश शांडिल्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Takht will perform Jalabhishek in Nuh's Shiva temple on August 28: Viresh Shandilya
हिसार। विश्व हिंदू तख्त का जत्था हजारों लोगों के साथ 28 अगस्त को नूंह के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचेगा और सावन के आखिरी सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूरे देश में सनातन एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लेगा। यह बात विश्व हिंदू तख्त के अंतरराष्ट्रीय प्रमुख एवं एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने सनसिटी मॉल में पत्रकारों से कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शांतिमय ढंग से 28 अगस्त को जलाभिषेक करने के लिए यात्रा सुबह 7 बजे अंबाला के श्रीराम मंदिर से शुरू होगी और हरियाणा समेत कई राज्यों से विश्व हिंदू तख्त के पदाधिकारी जलाभिषेक के लिए रवाना होंगे। शांडिल्य ने बताया कि उन्होंने इसकी जानकारी लिखित रूप से हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज को भी दे दी है और यह यात्रा शांतिमय ढंग से होगी और यात्रा में किसी के पास भी कोई हथियार नहीं होगा। यह यात्रा सिर्फ हिंदुओं को संगठित करने का संदेश देगी न कि भाईचारा तोड़ने का या दंगे करवाने का। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में नूंह समेत हरियाणा के मुस्लिम समाज के लोग हमारे साथ मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए आएं, उनका स्वागत होगा।
विज्ञापन

पाकिस्तान के नंबरों से मिल रहीं धमकियां
वीरेश शांडिल्य ने कहा कि नूंह में जलाभिषेक के एलान के बाद ही सोशल मीडिया पर और पाकिस्तान के नंबरों से उन्हें धमकियां आ रही हैं। इस तरह की धमकियां देने वाले देश विरोधी तत्वों पर पुलिस कार्रवाई करे और उन्हें गिरफ्तार करे, जो भाईचारा खराब कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा की जनता अनिल विज की कानून व्यवस्था से संतुष्ट हैं, लेकिन जिन दंगाइयों ने हिंदू समाज में दहशत फैलाने की साजिश रची, उस पर अनिल विज उन्हें ऐसा सबक सिखाने का काम करें कि फिर कोई दंगाई व राष्ट्रद्रोही प्रदेश की शांति भंग करने की साजिश करने की सोच भी न सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मंदिरों से कब्जे छुड़वाने के लिए संसद में बिल पास करें
वीरेश शांडिल्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिंदू मंदिर एक्ट को भारतीय संसद में पारित करने की मांग की और कहा कि हिंदू मंदिरों को सरकारी कब्जे से छुड़वाने के लिए संसद में बिल पास करें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनावों से पहले फैसला लें। इसे लेकर संतों के साथ विश्व हिंदू तख्त प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहे सनातनियों के सबसे विशाल श्रीराम मंदिर में 24 घंटे लंगर की व्यवस्था की जाए और इसके लिए बाकायदा मंदिर परिसर में भव्य लंगर भवन बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed