फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   vinod khanna came to hisar during Dr. kamal gupta campain

डॉ. कमल गुप्ता के लिए वोट मांगने हिसार आए थे विनोद खन्ना

Thu, 27 Apr 2017 11:56 PM IST
amarujala/Hisar
amarujala/Hisar Updated Thu, 27 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
vinod khanna came to hisar during Dr. kamal gupta campain
Vinod khanna (file Photo)
18 साल पहले विनोद खन्ना हिसार आए थे। डॉ. कमल गुप्ता के चुनाव प्रचार के लिए विनोद खन्ना जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। ग्रीन स्कवायर मार्केट में आयोजित सभा में विनोद खन्ना ने भाजपा के लिए वोट की अपील की थी। अपनी फिल्मों के डायलॉग भी सुनाए थे।            
विज्ञापन

वर्ष 1999 के चुनाव में इनेलो-बीजेपी का गठबंधन था। हिसार विधानसभा की टिकट डॉ. कमल गुप्ता को दी गई थी। डॉ. कमल गुप्ता के प्रचार के लिए अटल बिहारी बाजपेयी को हिसार आना था। ऐन वक्त पर उनकी रैली स्थगित हो गई थी। तब भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक विनोद खन्ना को यहां जनसभा के लिए भेजा गया था। विनोद खन्ना ब्लू बर्ड में ठहरे थे। भाजपा कार्यकर्ता उन्हें ग्रीन स्कवायर मार्केट स्थित जनसभा में लेकर आए। यहां भीड़ कम होने के बाद भी उन्होंने करीब 35 मिनट तक जनसभा को संबोधित किया। अपनी फिल्मों के चुनिंदा डायलॉग भी सुनाए थे। इसके बाद सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण विनोद खन्ना से अधिक बातचीत नहीं थी। विनोद खन्ना ने उन्हें जीत का भरोसा दिलाया था। डॉ. कमल गुप्ता ने बताया कि विनोद खन्ना बडे़ स्टार होने के बावजूद सभी से बड़ी आत्मीयता से मिल रहे थे। काफी संख्या में लोगों ने उनके साथ फोटो भी कराए थे। विनोद खन्ना ने कहा था कि इनका तो नाम भी कमल है और निशान भी। नाम पर वोट डाल देना या निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed