{"_id":"6824f0983d4cbafc2e0fc73c","slug":"vini-malik-from-hisar-won-the-gold-medal-in-the-khelo-india-youth-games-defeating-mansi-nagar-from-delhi-5-0-hisar-news-c-21-hsr1005-625775-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिसार की विनी मलिक ने जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली की मानसी नागर को 5-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिसार की विनी मलिक ने जीता स्वर्ण पदक, दिल्ली की मानसी नागर को 5-0 से हराया
विज्ञापन
पदक विजेता हिसार की विनी।
हिसार। बिहार के पटना में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिसार की मुक्केबाज विनी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता है। 60 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में विनी ने दिल्ली की मानसी नागर को 5-0 से पराजित किया।
वहीं सेमीफाइनल में विनी ने साई की बॉक्सर ईवा यादव को भी 5-0 से हराया। साढ़े 17 साल की विनी मलिक नवदीप कॉलोनी स्थित यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी में कोच राजेश श्यारोण के पास अभ्यास कर रही हैं। विनी शुक्रवार को हिसार पहुंचेंगी। एकेडमी पहुंचने पर उसका स्वागत किया जाएगा। विनी मूलरूप से गांव ढंढेरी की निवासी हैं। फिलहाल वे परिवार के साथ आजाद नगर में रह रही हैं। बॉक्सर विनी ने 10 साल पहले बॉक्सिंग से अपने कॅरिअर की शुरुआत की थी। विनी अब तक कई पदक जीत चुकी हैं।
अब विनी जुलाई में होने वाली यूथ एशियन चैंपियनशिप में भाग लेंगी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में बॉक्सिंग के मुकाबले 10 मई से 14 मई तक हुए थे।
बेटी 10 साल से बॉक्सिंग खेल रही है। मुझे बेटी विनी पर गर्व है। इतनी कम उम्र में बेटी पदक जीतकर नाम रोशन कर रही है।
- सुनील मलिक, विनी के पिता
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
काफी खुशी की बात है कि विनी ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में स्वर्ण पदक हासिल किया हैं। विनी कई पदक जीत चुकी है। एकेडमी पहुंचने पर विनी का स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
- राजेश श्योराण, कोच, यूनिवर्सल बॉक्सिंग एकेडमी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विनी मलिक की उपलब्धियां
- 2022 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
- 2023 में जूनियर एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2023 में जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक
- 2024 में यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत पदक