फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers said - Sub health center should be opened again, officers said - facility will be available soon

Hisar News: ग्रामीण बोले- फिर खोला जाए उपस्वास्थ्य केंद्र, अफसरों ने कहा- जल्द मिलेगी सुविधा

Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 16 Jan 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Villagers said - Sub health center should be opened again, officers said - facility will be available soon
कार्यक्रम में शिकायतें सुनते हुए एसपी व एसडीएम।
हांसी। गांव ढाणा खुर्द में रात्रि प्रवास के दौरान एसडीएम और एसपी ने ग्रामीणों की 56 शिकायतें सुनीं। रात्रि प्रवास के दौरान डीसी अनीश यादव नहीं पहुंचे। उनके स्थान एसडीएम राजेश खोथ ने समस्याएं सुनी। ग्राम पंचायत ने अधिकारियों को मक्की की रोटी व सरसों का साग परोसा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान ढाणा खुर्द की पंचायत ने गांव में उपस्वास्थ्य केंद्र को फिर से खोलने की मांग रखी। यहां पहले शिक्षा विभाग की जमीन पर उपस्वास्थ्य केंद्र था। लेकिन भवन कंडम होने के चलते केंद्र बंद कर दिया था। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को एनओसी देकर जमीन स्वास्थ्य विभाग को ट्रांसफर करने के लिए कहा ताकि जल्द सुविधा की जा सके।
विज्ञापन


कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे शुरू हुआ। डीसी अनीश यादव चीफ सेक्रेटरी की बुलाई बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ चले गए। इसके चलते एसडीएम राजेश खोथ ने तय कार्यक्रम के तहत शिकायतें सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामनपुरा गांव के लोगों ने रामायण, देपल, ढंढेरी से होकर जाने वाली बस का रूट वाया मामनपुरा से करने की मांग की। इस पर एसडीएम ने रोडवेज के अधिकारियों को बस का रूट बदलने के निर्देश दिए। इसके अलावा मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रामचरण यादव ने तीन वर्ष पहले उनके साथ हुई 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने बताया कि 8 में से 3 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। इस पर एसपी हेमेंद्र मीणा ने डीएसपी रविंद्र सांगवान के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
बेटे के कातिलों को तलाशने की मांग

गांव ढाणा की महिला पिंकी ने एसपी से कहा कि करीब तीन महीने पहले उसके इकलौते बेटे की हिसार में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस ने आज तक यह नहीं बताया कि किस वाहन से टक्कर हुई। न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला ने मामले में आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। इस पर एसपी ने मामला हिसार एसपी के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।

कच्चे खाल को पक्का करने की मांग
गांव के जयभगवान ने शिकायत रखी कि उसने कच्चे खाल को पक्का करने की मांग की थी। इसके लिए सिंचाई विभाग ने 8,30,000 का एस्टीमेट बनाया। नियमानुसार उसे एक प्रतिशत की राशि भरनी थी। वर्ष 2019 में उसने 8300 रुपये भर दिए थे। लेकिन अब तक काम नहीं हुआ।

पंचायत ने की पूरी खातिरदारी
ग्राम पंचायत की तरफ से कार्यक्रम शुरू होते ही अधिकारियों की जमकर खातिरदारी की गई। अधिकारियों को सूप, चाय व ड्राई फ्रूट परोसे गए। रात्रि भोज में अधिकारियों को सरसों का साग, मक्की की रोटी, मिक्स वेज, खीर, जलेबी, मालपुहा व अन्य कई तरह के व्यंजन परोसे गए।



अधिकारियों के उठने से पहले ही हटा लीं स्टॉल
कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों ने स्टॉल भी लगाई थी। रात आठ बजे तक अधिकारी शिकायतों पर सुनवाई करते रहे। लेकिन विभागों की तरफ से लगाई गईं आधी से ज्यादा स्टॉल हट गईं। वहां पर बैठे कर्मचारी फ्लेक्स उतार कर चले गए। रात्रि प्रवास के लिए कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए होर्डिंग पर प्रशासन शब्द गलत लिखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed