फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers outraged over the toxic water from the oil factory being dumped into the ground, the MLA expressed support.

Hisar News: ऑयल फैक्टरी का जहरीला पानी बोर से जमीन में छोड़ने पर भड़के ग्रामीण, विधायक ने किया समर्थन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Villagers outraged over the toxic water from the oil factory being dumped into the ground, the MLA expressed support.
सलेमपुरी में फैक्टरी का जहरीला पानी जमीन में छोड़ने पर विरोध में जमा ग्रामीण और बातचीत के लिए प
कुलां। गांव सलेमपुरी के पास स्थित ऑयल फैक्टरी की ओर से केमिकल युक्त जहरीला पानी बोर करके जमीन में छोड़ने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों ने फैक्टरी के बाहर धरना प्रदर्शन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले प्रदर्शन में ग्रामीणों के साथ विभिन्न किसान संगठनों ने भी भाग लिया। लोगों ने फैक्टरी से हो रहे वायु और जल प्रदूषण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला उपप्रधान जगतार सिंह ने बताया कि फैक्टरी के जहरीले पानी से आसपास की फसलें प्रभावित हो रही हैं और गुणवत्ता पर भी असर पड़ा है। गेहूं सीजन में पैदावार में भारी गिरावट आई है। टोहाना क्षेत्र के चंदड़ और सिंबलवाला गांवों की फैक्टरियां भी ऐसी ही समस्याएं पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि फैक्टरी संचालक जहरीला पानी जमीन में छोड़ रहे हैं, जिससे फसलों की पैदावार घट रही है और पीने का पानी भी दूषित हो चुका है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ रहा है। बार-बार शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से नाराज ग्रामीणों ने फैक्टरी गेट पर टेंट लगाकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर टोहाना के तहसीलदार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि फिलहाल फैक्टरी बंद है और संचालन शुरू होने पर पानी की जांच कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 सितंबर को किसान पंचायत बुलाई
प्रदर्शनकारियों ने एलान किया कि 3 सितंबर को धारसूल अनाज मंडी में किसान पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें क्षेत्र की अन्य फैक्टरियों द्वारा किए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ रणनीति बनाई जाएगी। किसान नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विधायक बोले-उठाएंगे आवाज
धरना प्रदर्शन में पहुंचे विधायक परमवीर सिंह ने ग्रामीणों और किसानों को आश्वासन दिया कि वे इस मुद्दे को लेकर हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वे हमेशा किसानों के साथ हैं और प्रदूषण के इस मामले में भी पीछे नहीं हटेंगे। इस मौके पर बलविंदर सिंह धारसूल, केवल सिंह रत्ताथेह, अमर सिंह, रणजीत सिंह, विजेंद्र सिंह धारसूल, गुरदयाल ढेर, सुखविंद्र गिल, निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed