फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers made the workers hostage who went to change the electricity meter in Kirori, the police rescued them

Hisar News: किरोड़ी में बिजली मीटर बदलने गए कर्मियों को ग्रामीणों ने बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़वाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers made the workers hostage who went to change the electricity meter in Kirori, the police rescued them
अग्रोहा। किरोड़ी गांव में बिजली का मीटर बदलने गईं बिजली निगम टीम को लोगों ने मारपीटकर बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को छुड़वाया। पुलिस ने बड्डो पट्टी बिजली निगम के जेई आजाद सिंह की शिकायत पर 15-20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में जेई आजाद सिंह ने बताया कि किरोड़ी गांव के महिपाल ने बिजली मीटर खराब होने के कारण नया मीटर लगाने का आवेदन किया था। शुक्रवार को वह अपनी टीम के सदस्य लाइनमैन राजेंद्र कुमार, नरेश कुमार व ड्राइवर रविकांत के साथ किरोड़ी गांव गए और मीटर बदलकर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के ही रामरख उर्फ धागड़, मंदीप, विजेंद्र, नरेश, दलबीर सहित अन्य ग्रामीणों ने गांव की मेन चौपाल में उन्हें बंधक बना लिया और पिटाई की। जांच अधिकारी लखा राम ने बताया कि बिजली निगम के जेई आजाद सिंह की शिकायत पर 5 नामजद सहित 15-20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed