फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers lock the school on the allegation of molesting the girl student

छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप पर ग्रामीणों ने स्कूल पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Villagers lock the school on the allegation of molesting the girl student
बरवाला। उपमंडल के एक गांव के सरकारी स्कूल के एक अध्यापक पर स्कूल की ही 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने का मामला गुरुवार को तूल पकड़ गया। आरोपी अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रा के परिजनों और ग्रामीणों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। सूचना पर खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और पीड़ित छात्रा के परिजनों से अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर लिखित शिकायत मांगी। परिजनों ने आरोपी अध्यापक को बर्खास्त करने की मांग उठाई। पुलिस ने पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपित अध्यापक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्रा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह जींद जिले के एक गांव की रहने वाली है। यहां पर वह अपने मामा के घर रहती है। कोरोना काल के चलते ऑनलाइन कक्षाएं चल रही थी। इस कारण स्कूल के सभी अध्यापकों के पास विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर है। आरोपित अध्यापक उसके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप पर गलत संदेश भेजने के साथ-साथ उसे फोन पर भी बात करता था और गलत बातें करता था। पिछले माह 19 जुलाई को उक्त अध्यापक ने उसे नोटस देने के बहाने स्कूल में बुलाया और उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध जताया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। अध्यापक ने कहा कि वह उसे स्कूल से निकलवा देगा और फेल करवा देगा। पहले तो वह चुप रही, लेकिन आखिरकार उसने अपने अभिभावकों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 18 अगस्त को उन्होंने पुलिस को आरोपित अध्यापक के खिलाफ लिखित शिकायत की। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप कुमार ने कहा कि छात्रा के परिजनों के बयान दर्ज किये गए हैं। मामले की जांच जारी है, रिपोर्ट बनाकर जिला शिक्षा अधिकारी को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed