फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Villagers lock the gate to change the entire staff of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya in Durjanpur

दुर्जनपुर के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का पूरा स्टाफ बदलवाने के लिए ग्रामीणों ने गेट पर जड़ा ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers lock the gate to change the entire staff of Kasturba Gandhi Balika Vidyalaya in Durjanpur
दुर्जनपुर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के गेट पर ताला जड़ धरने पर बैठे ग्रामीण, अभिभावक व भीम आ - फोटो : Hisar
हिसार। दुर्जनपुर गांव के कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका विद्यालय के मेन गेट पर मंगलवार को ग्रामीणों ने ताला जड़ दिया। आरोप है कि महिला स्कूल वार्डन छात्राओं से अभद्रता करती है। उनसे जबरन बर्तन धुलवाए जाते हैं। विरोध करने पर मारपीट करती है। छात्राओं के परिजनों ने मंगलवार को स्कूल के बाहर हंगामा किया और धरने पर बैठे गए। हंगामे की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और जिला परियोजना समन्वयक व सहायक जिला परियोजना समन्वयक मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि स्कूल के पूरे स्टाफ को बदला जाए।
विज्ञापन

वहीं, गेट पर ताला लगाते ही स्कूल की वार्डन भी वहां पहुंची। महिला वार्डन ने कहा कि मेरे लिए सभी बच्चे बराबर हैं, मैं सभी बच्चों को अपना समझती हूं। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों का समझाया व वार्डन से बातचीत की। बाद में धरना समाप्त करवाया गया व गेट पर लगा ताला भी खुलवाया गया। वहीं ग्रामीणों ने प्रिंसिपल पर भी दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने अग्रोहा थाने में इसकी शिकायत दी है। उधर, भीम आर्मी के सदस्य इस मामले को लेकर स्कूल के बाहर परिजनों के साथ धरने पर बैठे में न्याय की मांग उठाई।
विज्ञापन

रात को हमारे कमरे की लाइट कर दी जाती है बंद
परिजनों के साथ धरने पर मौजूद छात्राओं ने बताया कि स्कूल के हॉस्टल में हमें पीने का साफ पानी तक नहीं दिया जाता। छात्राओं ने वार्डन पर आरोप लगाया कि रात के समय सिर्फ हमारे ही कमरे की लाइट बंद कर दी जाती है। वह खुद कूूलर चलाकर सोती हैं और हम पंखे के नीचे सुलाती हैं। बच्चे कई-कई दिनों में नहाते हैं। ऐसे में बच्चों को चर्म रोग होने की भय बना हुआ है। हमसें जबरदस्ती हॉस्टल के झूठे बर्तन तक धुलवाए जाते हैं। जहां पर बर्तन धुलवाए जाते हैं वहां पर जहरीले जीव निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले की कानूूनी कार्रवाई होनी चाहिए। यहां के शिक्षकों में गुटबाजी है। जिस कारण पढ़ाई सही तरीके से नहीं होती। प्रशासन से हमारी मांग है कि स्कूल के पूरे स्टाफ को बदला जाए। आरोप है कि जब हमने स्कूल में जाकर देखा तो हॉस्टल में शराब निकालने का मामला सामने आया। छात्राओं के प्रति वार्डन का व्यवहार गलत है। मंगलवार को छात्राओं के परिजनों व ग्रामीणों ने गेट पर ताला लगाकर धरना दिया था। - बहादुर सिंह, पूर्व सरपंच, गांव दुर्जनपुर
इस मामले की जांच की जाएगी। जो भी उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। डीपीसी से इस बारे में जानकारी ली है। इसका समाधान निकाला जाएगा। - कुलदीप सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी हिसार।

इस मामले की गहराई से जांच करवाएंगे। कमेटी का गठन किया जाएगा। उपायुक्त के माध्यम से हमें इस मामले की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने जो भी शिकायत हमें बताई है उनकी भी जांच की जाएगी। ग्रामीणों ने वार्डन, प्रिंसिपल व अन्य कर्मचारियों की शिकायत दी है। जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाता है उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। स्कूल में बिजली, पानी व अन्य समस्याओं का समाधान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा। - ज्ञान चंद, डीपीसी हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed