{"_id":"684f20678ca0c5156b0f6b9a","slug":"villagers-blocked-bhiwani-chandigarh-road-for-three-hours-hisar-news-c-21-hsr1013-648141-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्रामीणों ने तीन घंटे भिवानी-चंडीगढ़ रोड किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्रामीणों ने तीन घंटे भिवानी-चंडीगढ़ रोड किया जाम
विज्ञापन
बास में गली में भरे गंदे के विरोध में सड़क जाम करते ग्रामीण।
बास (हिसार)। गांव बास में मुख्य गली में लंबे समय से भरे गंदे पानी की निकासी न होने से परेशान ग्रामीणों का रविवार को सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे भिवानी-चंडीगढ़ रोड जाम कर दिया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा भी फंस गए।
सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी मनदीप चहल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारी ग्रामीण मांग पूरी होने तक जाम खोलने से इन्कार कर दिया। इस दौरान राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा भी जाम में फंस गए। वे उगालन गांव में शोक प्रकट करने के बाद मुंढाल जा रहे थे। उन्होंने मौके से हिसार उपायुक्त अनीश यादव को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बीडीपीओ राज सिंह से बात कर निकासी व्यवस्था जल्द कराने के निर्देश दिए। जांगड़ा ने कहा कि उन्होंने स्वयं पानी भरी जगह का निरीक्षण किया है। यहां गंदगी से बीमारी फैलने का खतरा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वे प्रशासन से बात करेंगे।
दोपहर करीब 1:30 बजे हांसी द्वितीय खंड के बीडीपीओ राज सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि दो दिन के भीतर पानी की निकासी की व्यवस्था करा दी जाएगी। इसके बाद, ग्रामीणों ने प्रशासन को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए दोपहर करीब दो बजे जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले, हर बार केवल मिलता है आश्वासन
ग्रामीण बजरंग, नरेंद्र, राजबीर, संजय, रोशन, पवन, सुमित्रा, राजेश जांगड़ा, आशा शर्मा, मुकेश, सुमन, सरोज, ममता, शकुंतला, सुनीता, शिला, निर्मला, बाला, राजबाला, कृष्णा, बबीता आदि ने बताया कि गंदे पानी की निकासी की मांग वे लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। मजबूरी में उन्हें रोड जाम करना पड़ा। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की कि बाबा बांका मंदिर से लेकर जलघर तक और रविदास मंदिर से खरबला रोड स्थित पांच एकड़ भूमि तक नाले की खोदाई करवाई जाए।