फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vikas raily hisar, Mahila college, hisar,

बालसमंद, आदमपुर में खुलेंगे महिला कॉलेज

Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Sun, 27 Nov 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Vikas raily hisar, Mahila college, hisar,
CM Manoharlal - फोटो : Bureau

आदमपुर में आयोजित विकास रैली में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए लड़कियों को 10 किलोमीटर से अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा, इसके लिए सरकार नीति बना रही है। इसको लेकर पहले पूरे प्रदेश में मैपिंग करवाई जाएगी। जहां जहां ऐसे स्थानों का चुनाव होगा जहां कॉलेजों की जरूरत है वहां कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। इसी कड़ी में बालसमंद और आदमपुर में महिला कॉलेज बनाया जाएगा।

विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश के कॉलेजों में 3 हजार से अधिक लेक्चरर के पद खाली हैं। कॉलेज भी बनाएंगे मगर इससे पहले जल्द ही 3 हजार लेक्चचर के पदों को भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस साल प्रदेश में तीन नए कॉलेज खुलेंगे। इसके अलावा डॉक्टरों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। सरकार ने इस कमी को पूरा करने के लिए डॉक्टरों को ऐज की छूट दी है। डॉक्टर 65 साल की उम्र तक जॉब कर सकेंगे।
विज्ञापन


हर साल बनेंगे 2 हजार डॉक्टर
सीएम ने विकास रैली में कहा कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। हिसार में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज होने की बात को दोहराया गया। भविष्य में जरूरत होगी तो और भी खोला जा सकेगा। प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जाएगा। नए मेडिकल कॉलेज खुलने से हर साल 2 हजार लोग डॉक्टर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश स्तर पर लिंगानुपात की खाई हुई कम
खट्टर ने कहा कि लिंगानुपात की खाई कम हुई है। एक हजार लड़कों के पीछे 850 लड़कियां थी। पिछले महीने यह लिंगानुपात की खाई काम हो गई है। अब प्रदेश में यह आंकड़ा 914 पहुंच गया है। हिसार में तो और भी आगे हैं यहां एक हजार लड़कों के पीछे 926 बेटियां हैं।


हर साल निकलेंगी 15 हजार भर्तियां
सीएम ने हर साल 15 हजार भर्तियां निकालने की बात कही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बहुत है। सरकार ने एमए पास बेरोजगारों को 100 दिन काम देने का ऐलान किया है। उन्हेें मासिक 9 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद ये स्कीम ग्रेजुएट, 12वीं पास, 10 वीं पास के लिए भी शुरू की जाएगी। सीएम ने कहा कि इतना ही नहीं हम बेरोजगारों को भी रोजगार देंगे। ऐसे लोगों के लिए स्किल सेंटर बनाए जाएंगे जिसमें करीब 800 कोर्स होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed