फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vigilance SE took report of drinking water line laid in village Jamawadi

Hisar News: विजिलेंस एसई ने गांव जमावड़ी में डाली गई पेयजल लाइन की ली रिपोर्ट

Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 03 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vigilance SE took report of drinking water line laid in village Jamawadi
हांसी। गांव जमावड़ी में दो वर्ष पहले करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से डाली गई पेयजल लाइन की जांच के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के विजिलेंस के एसई विक्रम माथुर पंचकूला से पहुंचे और काम की रिपोर्ट मांगी। उन्होंने वहां पर पेयजल लाइन के नक्शे की जांच की।
विज्ञापन

नक्शे के अनुसार वास्तविक स्थिति के लिए आगामी दो दिन में गांव में खुदाई करवाकर जांच करवाई जाएगी। इसके लिए विजिलेंस के अधिकारी फिर से गांव में जांच करने आएंगे। वहीं पेयजल लाइन डाले जाने के दौरान यहां तैनात रहे अधिकारियों की रिपोर्ट भी ली जाएगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान उनके साथ जनस्वास्थ्य विभाग के एसई आरके शर्मा और एक्सईएन संजीव त्यागी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से 2023 में पेयजल लाइन डाली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि अभी तक घरों में पानी नहीं पहुंचा। कई जगहों पर पेयजल लाइन जोड़ी नहीं गई। पेयजल लाइन को गहराई में नहीं डाला गया। ग्रामीणों ने इसको लेकर अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसको लेकर ही अब जांच की जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी ने बताया कि पेयजल लाइन की क्या स्थिति है इसको लेकर विजिलेंस के एसई फिर से आएंगे और गांव में खोदाई करवाकर स्थिति की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed