{"_id":"633dd0b0e6d2a609f5396f2e","slug":"vigilance-caught-bleo-taking-18-thousand-bribe-hisar-news-hsr6438398128","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस ने बीएलईओ को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस ने बीएलईओ को 18 हजार रिश्वत लेते पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। विजिलेंस टीम ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने के नाम पर 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते बीएलईओ (ब्लॉक लेवल एक्सटेंशन ऑफिसर) कुलदीप को गिरफ्तार किया है।
लांधड़ी गांव निवासी पशु पालक रामनिवास ने विजिलेंस को शिकायत दी थी। उसने बताया कि चार महीने पहले हिसार के पीएलए निवासी कुलदीप उनके गांव के पशु अस्पताल में वीएलडीए के पद पर कार्यरत था। कुछ दिन बाद वह वीएलडीए से बीएलईओ पदोन्नत हो गया। इसके बाद उसका तबादला रोहतक जिले के सांपला में हुआ। गांव के पशु चिकित्सक मनिंदर श्योराण ने मेरा पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवा दिया। इस बारे में कुलदीप को कहीं से जानकारी मिली। वह पिछले कुछ दिनों से मेरे घर के चक्कर काट रहा था। मुझे बार-बार कह रहा था कि तेरा पशु किसान क्रेडिट कार्ड मैंने बनवाया है। इसकी एवज में 18 हजार रुपये देने होंगे। इसके बाद रामनिवासी ने विजिलेंस को शिकायत दी। विजिलेंस ने डीएसपी शरीफ के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने रामनिवास को पाउडर लगे 18 हजार रुपये दिए। इसके बाद रामनिवास ने बीएलईओ कुलदीप को लांधड़ी गांव बुलाया। जब आरोपी रुपये ले रहा था तो टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।