{"_id":"67212fa2182b07a85c002fd4","slug":"vigilance-at-the-railway-station-suspicious-activities-will-not-be-able-to-be-hidden-from-the-eyes-of-raja-hisar-news-c-21-hsr1020-494965-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रेलवे स्टेशन पर चौकसी... 'राजा' की नजर से छुप न सकेगी संदिग्ध हरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रेलवे स्टेशन पर चौकसी... 'राजा' की नजर से छुप न सकेगी संदिग्ध हरकत
विज्ञापन
हिसार। रोहतक स्थित गांव सांपला के पास जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन के एक डिब्बे में सोमवार शाम पोटाश गन से विस्फोट के बाद रेलवे ने रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है। स्टेशन की सुरक्षा की कमान डॉग स्क्वॉड में शामिल राजा को सौंप दी है, जोकि स्टेशन परिसर से लेकर हर प्लेटफार्म पर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेगा। हर यात्री और उनके सामान पर पैनी नजर भी रखेगा। डिब्बे के अंदर ज्वलनशील सामग्री न हो इसकी जांच भी करेगा। सहयोग के लिए आरपीएफ के जवान साथ तैनात रहेंगे, जोकि राजा के हर संकेत पर नजर रखेंगे।
आरपीएफ के एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि सांपला की घटना के बाद सुरक्षा जांच में कड़ी कर दी है। हर यात्री और उसके बैग की चेकिंग की जा रही है। मुनादी करवाकर यात्रियों को अपने साथ ज्वलनशीन पदार्थ न लाने के लिए अपील की जा रही है। स्टेशन परिसर से लेकर प्लेटफार्म पर आरपीएफ व डॉग स्कवाॅड टीम लगाई है। आरपीएफ की अलग-अलग टुकड़ियां रेलवे स्टेशन परिसर और कोच के अंदर भी यात्रियों के बैग की चेकिंग करेगी। वेटिंग हॉल पर भी विशेष नजर रहेगी।
बसों में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पाबंदी
हिसार। जींद से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में धमाके के बाद रोडवेज प्रबंधन भी सतर्क हो गया है। मुख्यालय के आदेश पर रोडवेज बसों में ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। नियम का उल्लंघन होता है तो संबंधित व्यक्ति का सामान जब्त करने के साथ ही जुर्माना लगाया जाएगा। इस बारे में बस स्टैंड पर मुनादी भी करवाई जा रही है। बसों में सामान की चेकिंग के लिए रोडवेज की फ्लाइंग टीम के साथ चालक-परिचालक पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन
हिसार डिपो के जीएम डॉ. मंगल सैन ने टीएम, चेकिंग टीम सहित बस अड्डा इंचार्ज को सतर्कता बरतने को कहा है। उन्होंने कहा कि दिवाली पर भीड़ के दौरान यात्रियों को जेबकतरों से बचाने के लिए चेकिंग व्यवस्था पुख्ता करें। बाहरी जिलों और प्रदेशों में जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेर बढ़ाए जाएंगे। त्योहारी सीजन में खासतौर पर दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर सवारियां बढ़ जाती हैं। फिलहाल दोनों रूटों पर 25 से 30 बसें रोजाना फेर लगा रही हैं। संवाद