{"_id":"6758af5419a3889f190437c4","slug":"victory-in-the-high-court-after-6-years-the-sword-of-charge-sheet-removed-from-34-jbt-of-the-district-now-all-allowances-will-be-given-hisar-news-c-21-hsr1007-522550-2024-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हाईकोर्ट में मिली जीत... 6 साल बाद जिले के 34 जेबीटी के ऊपर से हटी चार्जशीट की तलवार, अब मिलेंगे सभी भत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हाईकोर्ट में मिली जीत... 6 साल बाद जिले के 34 जेबीटी के ऊपर से हटी चार्जशीट की तलवार, अब मिलेंगे सभी भत्ते
विज्ञापन
हिसार। हाईकोर्ट में छह साल लंबी लड़ाई लड़ने के बाद आखिरकार जिले के 34 जेबीटी के ऊपर से चार्जशीट की तलवार हट गई है। अब इन्हें जेबीटी के अंतर्गत मिलने वाले सभी फंड व भत्ते नियमानुसार मिलेंगे।
बता दें कि वर्ष 2011 में उपरोक्त शिक्षकों की भर्ती की गई थी। 2018 में कुछ शिक्षकों पर फिजिकल वेरिफिकेशन में धांधली बरतने के आरोप में मुख्यालय ने अंडर रूल -7 के तहत सभी को चार्जशीट का नोटिस थमा दिया था। साथ ही तमाम फंड व भत्ते पर रोक लगा दिया गया था। इसके खिलाफ जेबीटी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट ने मधुबन करनाल स्थित राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो को फिजिकल वेरिफिकेशन के दस्तावेजों की जांच करने के आदेश दिए थे, जिसमें सभी दस्तावेज दुरुस्त मिले। इस पर हाईकोर्ट ने जेबीटी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें चार्जशीट से मुक्त कर दिया।
जिले के इन जेबीटी को मिली राहत
दयानंद, विजय, नरेंद्र, राजेश कुमार, रविंद्र, महेंद्र, ओमप्रकाश, सतपाल, सरला देवी, अनिता, पुष्पा, रेखा देवी, कुशल, सत्यवान, राजकला, सुदेश कुमारी, कश्मीर, सुभाष कुमार, आशीमा, रचना देवी, पवन कुमार, सुमन, सुनीता, आशा रानी, आरती योगी, गंगा देवी, मूर्तिदेवी,रूचि मदान, सतीश कुमार, सुमन, वीरेंद्र, कविता, प्रदीप व सुमन लता
विज्ञापन
-- --
जिले के 34 जेबीटी के ऊपर से चार्जशीट को हटा दिया गया है, ये फिजिकल वेरिफिकेशन प्रक्रिया में दुरुस्त मिले हैं। - निर्मल दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, हिसार।