फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Veteran leaders from INLD stage shout against central govt

इनेलो के मंच से दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Veteran leaders from INLD stage shout against central govt
फतेहाबाद में इनेलो की सम्मान दिवस रैली में उपस्थित महिलाएं। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। इनेलो के मंच से विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने केंद्र सरकार को सत्ता से हटाने के लिए हुंकार भरी। केंद्र की नीतियों को जनविरोधी करार दिया। विपक्षी दलों के दिग्गज नेताओं ने किसानों का हौसला बढ़ाया, बेरोजगारों और महिलाओं को लुभाने के लिए कई एलान किए। ओमप्रकाश चौटाला ने प्रदेश की मनोहरलाल सरकार को भी विभिन्न मुद्दों पर घेरा।
विज्ञापन

सम्मान रैली में पूर्व सीएम चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि चौधरी देवीलाल ने पेंशन शुरू की थी। वर्तमान सरकार ने बुजुर्गों-दिव्यांगों, विधवाओं की पेंशन काटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आपकी इनेलो सरकार बनते ही हम ब्याज सहित यह पेंशन लौटाएंगे। मुख्य रूप से बेरोजगारों को 21 हजार रुपये भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन

ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार पर ढाई लाख करोड़ रुपये का कर्ज कर दिया गया है। विकास के नाम पर कहीं एक ईंट तक नहीं लगाई। कर्ज का ब्याज देने के लिए कर्ज लिया जा रहा है। इस सरकार को हटाने के लिए संकल्प लेकर जाएं। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश के सभी प्रमुख क्षेत्रीय दलों के मुुखिया आज चौधरी देवीलाल को सम्मान देने के लिए एकजुट हुए हैं। फतेहाबाद की धरती से देश-प्रदेश की सरकार बदलने की शुरुआत होगी। इनेलो प्रदेश के हकों के लिए लुटेरों को सत्ता से बाहर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के बाद क्रांति की शुरुआत हरियाणा और बिहार से होती हैै: केसी त्यागी
जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि फतेहाबाद की इस रैली से विपक्षी दलों के इकट्ठा होने की शुरुआत हो गई है। इसी तरह वर्ष 1986 में जींद में रैली हुई थी, उस रैली से देशभर में चौधरी देवीलाल ने विपक्ष को एकजुट किया था। त्यागी ने कहा कि अब तक दूसरे दलों के आठ मुख्यमंत्री भाजपा में जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली दरबार में नतमस्तक होने की होड़ लगी हुई है, तब नीतीश कुमार ने भाजपा से गठबंधन तोड़कर हिम्मत दिखाई है। उन्होंने कहा कि आजादी से पहले क्रांति महाराष्ट्र से शुरू होती थी, जबकि आजादी के बाद बिहार व हरियाणा से होती है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री शरद पवार ने कहा कि अब विपक्षी एकजुटता से ही भाजपा को शिकस्त दी जा सकती है।
मेघालय के राज्यपाल का वीडियो चलाया
रैली में पहले मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आने की संभावना थी। मगर, आंख का ऑपरेशन करवाने के कारण वह रैली में नहीं आए। उनके द्वारा भेजे गये संदेश का वीडियो रैली में चलाया गया।

ये बड़े नेता नहीं पहुंचे
पहले रैली में तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव, शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि के आने की बात भी कही गई थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी का कोई प्रतिनिधि भी नहीं पहुंचा।

फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली में नीतीश कुमार, शरद पवार, सीताराम येचुरी का अभिनंदन करते इनेलो पदा

फतेहाबाद में सम्मान दिवस रैली में नीतीश कुमार, शरद पवार, सीताराम येचुरी का अभिनंदन करते इनेलो पदा- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed