{"_id":"eaedbfe965dd8fb880e291454ee360e1","slug":"vehicle-thieves-left-three-young-men-to-graduate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर निकले तीन ग्रेजुएट पास युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर निकले तीन ग्रेजुएट पास युवक
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Mon, 15 Sep 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेजुएट युवा बेरोजगारी के चलते चोरी जैसे अपराध के दलदल में फंस रहे हैं। सिविल लाइन पुलिस ने दो पढ़े-लिखे युवकों को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ा है।
विज्ञापन
इन आरोपियों में आजाद नगर की गीता कॉलोनी निवासी अजय उर्फ टोंटी बीए पास है, जबकि दूसरा आरोपी भी गीता कालोनी का प्रवीन है, जो बीकॉम पास है।
तीसरा आरोपी सदर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी युवक वकील उर्फ सुनील गांव कैमरी का रहने वाला है, जो जीप ड्राइवर है।
ये युवक बाइक को पूरी तरह डेकोरेट कर और उसकी नंबर प्लेट बदलकर बाजार में सरेआम पुलिस वालों की नाक नीचे चलाते थे। पुलिस पूछताछ में इन्होंने बताया कि वे काफी दिनों से बेरोजगार घूम रहे थे। इस वजह से वे चोरी के गर्त में चले गए।
विज्ञापन
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया है कि पढ़े लिखे युवा आपराधिक मामलों में संलिप्त हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी अजय ने टाउन पार्क के बाहर खड़ी पीएलए क्षेत्रवासी हरीश की मोटरसाइकिल चुराई थी।
विज्ञापन
हरीश अपने साथियों के साथ टाउन पार्क में घूमने के लिए आया था। जब वह पार्क से बाहर आया तो उसकी बाइक गायब मिली।
कैमरी रोड नाके पर पुलिस चेकिंग के दौरान जब आरोपी के पास बाइक के कागजात नहीं मिले तो वारदात का खुलासा हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
प्रवीन ने हॉली हेल्प अस्पताल के बाहर खड़ी सरसौद निवासी कृष्ण की बाइक चोरी की थी। कृष्ण 5 जुलाई को अपने एक रिश्तेदार से अस्पताल में मिलने के लिए आया हुआ था।
वह रात करीब 9 बजे के आसपास वापस घर जाने लगा तो उसकी बाइक उसे गायब मिली। पुलिस ने कृष्ण की बाइक चोरी करने वाले आरोपी को भी लक्ष्मी चौक मार्केट से पकड़ा।
पुलिस ने दोनों आरोपियों से बाइक बरामद कर ली है। तीसरे आरोपी कैमरी गांव निवासी वकील उर्फ सुनील ने 3 मार्च 2013 में बाइक चोरी की थी। वारदात के बाद वह जीप चलाने लगा।
किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जब आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सुनील ने उगल दिया।
बाइक के नंबर बदलकर चलाते थे बाजार में
पुलिस की मानें तो बाइक चोर ये युवा चोरी की गई बाइक की नंबर प्लेट बदल देते थे। बाइक को थोड़ा डेकोरेट कर बाजार में सरेआम चलाते थे। अगर व्हीकल मालिक के आगे से भी बाइक निकाल कर ले जाएं तो वह अपनी बाइक पहचान नहीं पाता।
मास्टर-की रखते हैं चोर
पुलिस का कहना है कि आरोपी मास्टर-की रखते हैं। भीड़भाड़ वाले स्थान पर इनकी निगाह में जब कोई बाइक आ जाती है तो ये सैकड़ों के हिसाब से उसको चाबी लगा देते हैं और तुरंत बाइक लेकर फरार हो जाते हैं।
बाइक ठोकी तो पता चला वाहन चोर है बीमा एजेंट
एक बीमा कंपनी के एजेंट को पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। चोरी का राज भी पुलिस को तब पता चला जब बाइक चोर आनन फानन में दूसरे चालक से टकरा गया।
पुलिस ने एक तो लापरवाही का केस दर्ज किया और दूसरा आरोपी पर बाइक चोरी का भी। बाइक चोर को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पीआरओ चंद्रभान ने बताया कि 10 सितंबर को 12 क्वाटर रोड निवासी छात्र सुधीर किसी काम से रेड स्क्वेयर मार्केट आया हुआ था।
सेक्टर 16 निवासी विकास कुमार ने बाइक को चोरी कर लिया। चोरी की वारदात के बाद वह अनाज मंडी चौकी की तरफ निकल गया।
आनन फानन में उसने एक बाइक सवार को चौकी के सामने टक्कर मार दी। बाइक सवार ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस को शिकायत दे दी।
जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विकास के पास चोरी की बाइक है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जगदीश ने बताया कि आरोपी अच्छे परिवार से है, वह अपनी मां के साथ रहता है और बीए पास है।
पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।