फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vegetable paddy appeared in the portal instead of PR, farmers blocked the Hansi-Chandigarh road

पीआर की जगह पोर्टल में दिखाई वनस्पति धान, किसानों ने हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Vegetable paddy appeared in the portal instead of PR, farmers blocked the Hansi-Chandigarh road
जाम लगाने पर किसानों को समझाते हुए मार्केट सविच व अन्य अधिकारी। - फोटो : Hisar
नारनौंद। क्षेत्र के किसानों ने बुधवार को मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पीआर धान की जगह वनस्पति धान दर्ज करने पर हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने पटवारी पर गलत रिपोर्ट बनाने के आरोप लगाते हुए प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। करीब चार घंटे बाद एसडीएम विकास यादव के आश्वासन के बाद जाम खोला दिया। जाम के दौरान मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं। हालांकि किसानों ने एंबुलेंस और स्कूल बसों को जाने दिया।
विज्ञापन

किसान बलवान लोहान, रामफल लोहान, विनोद उर्फ जंगी, राजकुमार नंबरदार, मास्टर सतबीर, मास्टर दिलबाग, राजेंद्र लोहान, लीला राम, राहुल, सुंदर सिंह, रणधीर सिंह, सुनील व पवन ने बताया कि करीब 230 किसानों ने लगभग 1150 एकड़ पीआर धान की बिजाई की हुई है। लेकिन राम अवतार पटवारी ने गड़बड़ी कर उनके खेतों में दूसरी किस्म की वनस्पति धान की बिजाई दिखा दी है। जबकि उन्होंने मेरा फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर ऑनलाइन करवाते समय उन्होंने पीआर धान के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया था लेकिन पटवारी की लापरवाही के कारण जब वह अनाज मंडी में अपनी धान लेकर गेट पास कटवाने लगे तो मार्केट कमेटी के कर्मचारियों ने बताया कि उनकी पीआर धान नहीं बल्कि दूसरी किस्म की वनस्पति धान उनके रिकॉर्ड में चढ़ी हुई है। इसके बाद किसानों के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हांसी-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगा दिया। करीब चार घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने रोड को खोल दिया।
विज्ञापन

उधर, पिछले 6 दिनों से अपनी मांगों को लेकर उपमंडल कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता धरना दे रही हैं। बुधवार को उन्होंने रोड जाम में किसानों के साथ बैठकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी की गलती की वजह से पीआर धान की जगह दूसरी धान चढ़ा दी थी। जिसको एसडीएम कार्यालय में ठीक करने के लिए काम शुरू हो गया है। देर रात तक उसको दुरुस्त कर दिया जाएगा। वहीं धान की खरीद में किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

- राहुल कुंडू, सचिव, मार्केट कमेटी नारनौंद
किसानों के रिकॉर्ड में जो भी दिक्कत हुई है उसको ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। देर रात तक पूरे रिकॉर्ड को ठीक करवा दिया जाएगा। किसानों की तरफ से पटवारी पर कार्रवाई के लिए एक शिकायत मिली है। जिसको उपायुक्त के पास भेज दिया है। - विकास यादव, एसडीएम नारनौंद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed