{"_id":"6924b2a5892c99ee9a0282b3","slug":"veer-valmiki-jagriti-manch-will-launch-a-campaign-to-stop-drug-abuse-hisar-news-c-21-hsr1020-756734-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नशा रोक अभियान चलाएगा वीर वाल्मीकि जागृति मंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नशा रोक अभियान चलाएगा वीर वाल्मीकि जागृति मंच
Tue, 25 Nov 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 25 Nov 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो: एचआई 03
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। वीर वाल्मीकि जागृति मंच की ओर से प्रदेश में नशा रोक अभियान चलाया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को जीजेयू परिसर में आयोजित संगठन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बृजमोहन गिल गोल्डी ने की। प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश बिडलान ने कहा कि समाज में फैली बुराइयां नशा, अंध विश्वास और अनपढ़ता को दूर करने के लिए समाज के सभी युवाओं को आगे आकर सोच-समझकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इन बुराइयों को अगर जड़ से खत्म नहीं किया गया तो समाज का उत्थान असंभव है। नशा एक ऐसी बुराई है जो हमारे समाज के युवाओं को खोखला बना रहा है। नशे से परिवार के परिवार तबाह हो रहे हैं। इस मौके पर विजय बोहत, दिनेश बिडलान, राखी अठवाल, बिल्लू, राकेश, भगत सिंह, अनूप बिडलान आदि मौजूद रहे।